थाना रामनगर पुलिस द्वारा जिला बदर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।
कब्जे से एक तमंचा मय एक अदद जिन्दा कारतूस बरामद।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)
जनपद बाराबंकी थाना रामनगर पुलिस द्वारा अभियुक्त जोगीराम पुत्र सकटू निवासी जैतपुर थाना रामनगर जनपद बाराबंकी को जिला मजिस्ट्रेट के आदेश के तहत दिनांक 18.07.2022 से छः माह हेतु जिला बदर का आदेश दिया गया था। अभियुक्त द्वारा उक्त आदेश का उल्लघंन करने पर थाना रामनगर पुलिस द्वारा आज दिनांक 25.11.2022 को ग्राम जैतपुर सचिवालय के पास से गिरफ्तार कर मुकदमा संख्या 744/2022 धारा 10 उत्तर प्रदेश गुण्डा नियंत्रण अधिनियम पंजीकृत कर जेल भेजा गया। अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा मय एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना रामनगर पर मुकदमा संख्या 745/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना रामनगर में कई आपराधिक मुकदमें पंजीकृत है।
पुलिस टीम:-
1- प्रभारी निरीक्षक रामनगर बृजेश कुमार वर्मा जनपद बाराबंकी।
2- उपनिरीक्षक अनिल कुमार पाण्डेय थाना रामनगर जनपद बाराबंकी।
3- कांस्टेबल कृष्ण कुमार थाना रामनगर जनपद बाराबंकी।
4-कांस्टेबल शिवबहादुर थाना रामनगर जनपद बाराबंकी।
5- कांस्टेबल नरेन्द्र यादव थाना रामनगर जनपद बाराबंकी।
6-कांस्टेबल राजकुमार थाना रामनगर जनपद बाराबंकी।
6- कांस्टेबल महारानीदीन वर्मा थाना रामनगर जनपद बाराबंकी।