थाना मोहम्मदपुर खाला पुलिस ने 10 हजार रूपये के इनामिया अभियुक्त को किया गिरफ्तार कब्जे से चोरी का एक मोबाइल बरामद।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)
बाराबंकी। आज दिनाँक 13.08.2023 को थाना मोहम्मदपुर खाला पुलिस ने मुकदमा संख्या 41/2023 धारा 3(1) यूपी0 गैंगस्टर एक्ट थाना फतेहपुर से सम्बन्धित वांछित 10 हजार रुपये का इनामिया अभियुक्त सूरज कुमार पुत्र शम्भू मेहरा निवासी ग्राम सरैय्या थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी को नहर पटरी ग्राम बंजरिया थाना मोहम्मदपुर खाला से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी का एक मोबाइल फोन व एक तमंचा मय एक जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना मोहम्मदपुर खाला पर मुकदमा संख्या 405/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।
अभियुक्त के विरुद्ध जनपद बाराबंकी में कई आपराधिक मामले पंजीकृत है जिनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा 10 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया था।
अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है जिसके द्वारा चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम दिया जाता पूछताछ में बताया कि बरामद मोबाइल फोन को दिनांक 26/27.07.2023 की रात्रि में अभियुक्त ने जेठवासी ग्राम से चोरी किया था जिसके सम्बन्ध में थाना मोहम्मदपुर खाला पर मुकदमा संख्या 362/2023 धारा 379 भादवि पंजीकृत है।
नाम व पता गिरफ्तार अभियुक्त :-
सूरज कुमार पुत्र शम्भू मेहरा निवासी ग्राम सरैय्या थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी।
पुलिस टीम :-
1. प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार यादव थाना मोहम्मदपुर खाला जनपद बाराबंकी।
2. उप निरीक्षक लालता प्रसाद थाना मोहम्मदपुर खाला जनपद बाराबंकी। 3. उप निरीक्षक अशोक कुमार यादव थाना मोहम्मदपुर खाला जनपद बाराबंकी।
4. हेड कांस्टेबल रमाकान्त पटेल थाना मोहम्मदपुर खाला जनपद बाराबंकी।
5. कांस्टेबल सुमित कुमार थाना मोहम्मदपुर खाला जनपद बाराबंकी।