थाना बड्डूपुर पुलिस ने एक शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से 01 किलो 800 ग्राम नाजायज गांजा बरामद

बाराबंकी थाना बड्डूपुर पुलिस ने एक शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से 01 किलो 800 ग्राम नाजायज गांजा बरामद!
रिपोर्ट-बृजेश कुमार भगौली बाराबंकी
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री यमुना प्रसाद द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर नियन्त्रण रखने के लिए सक्रिय अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु समस्त थाना प्रभारियों को विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी फतेहपुर के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष बड्डूपुर श्री गजेन्द्र प्रताप के नेतृत्व में अभिसूचना एकत्रित कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
आज दिनांक 10.01.2021 को थाना बड्डूपुर पुलिस टीम द्वारा अभिसूचना विकसित करते हुए अभियुक्त मुनीम पुत्र स्व0 छोटेलाल निवासी मदीनपुर थाना देवा जनपद बाराबंकी को समय करीब 07.20 बजे ग्राम समरदा थाना बड्डूपुर से गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है । अभियुक्त के कब्जे से 01 किलो 800 ग्राम नाजायज गांजा बरामद किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना बड्डूपुर पर मु0अ0सं0 11/2021 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।
बरामदगी
01 किलो 800 ग्राम नाजायज गांजा
आपराधिक इतिहास
01. मु0अ0स0 84/2016 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना देवा जनपद बाराबंकी।
02. मु0अ0स0 202/20 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी।
03. मु0अ0सं0 11/2021 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट जनपद बाराबंकी।
पुलिस टीम
1. थानाध्यक्ष बड्डूपुर श्री गजेन्द्र प्रताप जनपद बाराबंकी।
2. व0उ0नि0 श्री जितेन्द्र बहादुर सिंह थाना बड्डूपुर जनपद बाराबंकी।
3. का0 एकांश यादव, का0 रमेश पटेल थाना बड्डूपुर जनपद बाराबंकी।
4. का0 आरव सिंह, का0 अमित कुमार थाना बड्डूपुर जनपद बाराबंकी।