![](https://up-breakingnews.com/wp-content/uploads/2021/12/IMG-20211206-WA0036-780x470.jpg)
थाना बड्डूपुर पुलिस टीम ने तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे से 04 किलो 40 ग्राम अवैध गांजा व 02 अदद तमंचा मय कारतूस बरामद
रिपोर्ट -बृजेश कुमार
बाराबंकी –जनपद बाराबंकी में अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना बड्डूपुर पुलिस द्वारा अथक प्रयास करते हुए दिनांक 06.12.2021 को अभियुक्तगण 1. दिलशाद पुत्र अली अहमद निवासी गनीनगर मजरे शाहपुर थाना भोजपुर जनपद मुरादाबाद 2. अतीक पुत्र शरीक 3. इकरार पुत्र कलुआ निवासीगण गनीमत नगर मजरे शाहपुर थाना भोजपुर जनपद मुरादाबाद को शारदा नहर पुल दायी तरफ बीबीपुर, नकटौली से गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्तगण के कब्जे से कुल 04 किलो 40 ग्राम अवैध गांजा व 02 अदद तमंचा मय 02 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया। उक्त सम्बन्ध में थाना बड्डूपुर पर मु0अ0सं0 235-236/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व मु0अ0सं0 237-239/2021 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण–
1. दिलशाद पुत्र अली अहमद निवासी गनीनगर मजरे शाहपुर थाना भोजपुर जनपद मुरादाबाद।
2. अतीक पुत्र शरीक निवासी गनीमत नगर मजरे शाहपुर थाना भोजपुर जनपद मुरादाबाद।
3. इकरार पुत्र कलुआ निवासी गनीमत नगर मजरे शाहपुर थाना भोजपुर जनपद मुरादाबाद।
बरामदगी-
1. अभियुक्त दिलशाद के कब्जे से 01 किलो 70 ग्राम अवैध गांजा व 01 अदद तमंचा मय 01 अदद कारतूस 12 बोर बरामद
2. अभियुक्त अतीक के कब्जे से 01 किलो 20 ग्राम अवैध गांजा व 01 अदद तमंचा मय 01 अदद कारतूस 12 बोर बरामद
3. अभियुक्त इकरार के कब्जे से 01 किलो 50 ग्राम अवैध गांजा बरामद
आपराधिक इतिहास-
*1. दिलशाद पुत्र अली अहमद निवासी गनीनगर मजरे शाहपुर थाना भोजपुर जनपद मुरादाबाद।*
1. मु0अ0सं0 60/13 धारा 401 भादवि थाना कोतवाली नगर जनपद प्रयागराज
2. मु0अ0सं0 61/13 धारा 41/411/414 भादवि थाना कोतवाली नगर जनपद प्रयागराज
3. मु0अ0सं0 62/13 धारा 307 भादवि थाना कोतवाली नगर जनपद प्रयागराज
पुलिस टीम
1. थानाध्यक्ष बड्डूपुर श्री गजेन्द्र प्रताप सिंह जनपद बाराबंकी।
2. उ0नि0 श्री राधेश्याम गुप्ता थाना बड्डूपुर जनपद बाराबंकी।
3. उ0नि0 श्री हृदयेश कुमार दुबे थाना बड्डूपुर जनपद बाराबंकी।
4. हे0का0 सलीमुद्दीन, का0 अवध कुमार थाना बड्डूपुर जनपद बाराबंकी।
5. का0 हरिओम सिंह, का0 अनुज कुमार थाना बड्डूपुर जनपद बाराबंकी।