थाना बड्डुपूर पुलिस टीम द्वारा एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 01 किलो 15 ग्राम गांजा व एक अदद अवैध चाकू बरामद।

रिपोर्ट:- बृजेश कुमार।
जनपद बाराबंकी में अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना बड्डुपूर पुलिस द्वारा आज दिनांक 26.12.2021 को अभियुक्त अरूण कुमार पुत्र चन्द्रकेश गिरी निवासी गोसाईन पुरवा मजरे ऊघांपुर थाना घुंघटेर जनपद बाराबंकी को खिझना तिराहा के पास से गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त के कब्जे से 1 किलो 15 गांजा व एक अदद अवैध चाकू बरामद की गयी। उक्त सम्बन्ध में थाना बड्डूपुर पर मु0अ0सं0 263/2021 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट व मु0अ0सं0 264/2021 धारा 4/25 आर्मस एक्ट पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त नाम व पता:-
अरूण कुमार पुत्र चन्द्रकेश गिरी निवासी गोसाईन पुरवा मजरे ऊघांपुर थाना घुंघटेर जनपद बाराबंकी
बरामदगी:-
1. 01 किलो 15 ग्राम गांजा
2. एक अदद चाकू
पुलिस टीम:-
1. थानाध्यक्ष बड्डूपुर गजेन्द्र प्रताप सिंह जनपद बाराबंकी।
2. उ0नि0 राधेश्याम गुप्ता थाना बड्डूपुर जनपद बाराबंकी।
3. हे0का0 सलीमुद्दीन, का0 हरिनाम थाना बड्डूपुर जनपद बाराबंकी।