थाना देवा पुलिस द्वारा 03 लुटेरा को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
गिरफ्तार के कब्जे से लूट का एक मोबाइल व 3900/- रुपये व एक अवैध तमन्चा मय जिन्दा कारतूस बरामद।
रिपोर्ट :- शिवा वर्मा/यूपी ब्रेकिंग न्यूज
बाराबंकी। थाना देवा पुलिस टीम ने मैनुअल एन्टेलीजेन्स के आधार पर अभियुक्तगण 1. कर्मवीर पुत्र राजेन्द्र प्रसाद 2, त्रिभुवन रावत पुत्र चन्द्रिका रावत 3. राजकपूर पुत्र ठाकुर प्रसाद निवासी बबुरीगांव थाना देवा जनपद बाराबंकी को बबुरीगांव नहर पुल से गिरफ्तार किया। अभियुक्तगण के कब्जे से लूट का एक मोबाइल फोन व 3900/- रुपये व एक अवैध तमंचा मय एक जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद कर अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना देवा पर मुकदमा संख्या 532 / 2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का लूट करने का एक गैंग है जो जनपद बाराबंकी व आस-पास के जनपदों में राहगीरों से लूट की घटना कारित करते हैं और लूट के रुपयों को आपस में बांट लेते है। अभियुक्तगण ने बरामद मोबाइल फोन व रुपयों को अपने अन्य साथी के साथ मिलकर दिनांक 15.06.2023 को थाना देवा क्षेत्रान्तर्गत मित्तई पुल के पास से व दिनांक 23.06.2023 को बबूरीगाव शराब ठेके के पास से दो अलग-अलग व्यक्तियों से छीने थे। जिसके सम्बन्ध में थाना देवा पर क्रमशः मुकदमा संख्या 506/2023 धारा 392/323 भादवि व मुकदमा संख्या 531/2023 धारा 394 भादवि पंजीकृत है।
पुलिस टीम :-
1- प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह थाना देवा जनपद बाराबंकी
2- उपनिरीक्षक गौरव सिंह थाना देवा जनपद बाराबंकी।
3. उपनिरीक्षक शशिकान्त सिंह थाना देवा जनपद बाराबंकी।
4- हेड कांस्टेबल अजीजुल हसन,थाना देवा जनपद बाराबंकी।
5-हेड कांस्टेबल उमेश सिंह थाना देवा जनपद बाराबंकी।
6. कांस्टेबल सुनील नागर थाना देवा जनपद बाराबंकी।