थाना देवा पुलिस द्वारा लूट की घटना का अनावरण कर वांछित 02 शातिर लुटेरो/चोरो को किया गया गिरफ्तार।
कब्जे से लूट के 4,300/-रुपये व एक मोबाइल दो तमंचा मय कारतूस बरामद।
![](https://up-breakingnews.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20240210-WA0002-780x470.jpg)
रिपोर्ट :-आकांक्षा वर्मा।
बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश कुमार सिंह द्वारा जनपद में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण हेतु अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 10.02.2024 को थाना देवा पुलिस टीम द्वारा मैनुअल एन्टेलीजेन्स के आधार पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 1054/2023 धारा 394/411 भादवि, मुकदमा संख्या 1039/2023 धारा 392/411 भादविव 1070/ 2023 धारा 399/400 भादवि से सम्बन्धित वांछित 02 शातिर लुटेरों 1. सुरेश रावत पुत्र स्व0 मोल्हे रावत 2. अमित उर्फ कज्जर उर्फ बउवा पुत्र मिश्रीलाल उर्फ मिश्री रावत निवासीगण खेवली थाना देवा जनपद बाराबंकी को टाइम सिटी के सामने शारदा नहर पटरी ग्राम बबुरीगांव से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से लूट के 4,300/-रूपये व एक मोबाइल फोन व 02 तमंचा 315 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना देवा पर मुकदमा संख्या 68-69/2024 धारा 9/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। अभियुक्तगण का एक गैंग है जो संगठित गिरोह बनाकर आर्थिक, भौतिक एवं दुनियावी लाभ हेतु लूट/चोरी आदि जैसी घटनाएं बाराबंकी व आस-पास के जनपदों में कारित करते हैं। अभियुक्तों द्वारा अपने साथी बदल बदलकर भी राह चलते व्यक्तियों से लूट पाट किया जाता है। गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा वांछित अभियोगों के अलावा करीब 04 महीने पूर्व थाना देवा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम खनवाहा में एक व्यक्ति से मोबाइल फोन व रूपये छीन लेने की घटना को स्वीकार किया गया है। जिसके सम्बन्ध में थाना देवा पर मुकदमा संख्या 918/2023 धारा 392 भादवि पंजीकृत है।