थाना देवा पुलिस टीम ने गोबध अधिनियम से सम्बन्धित वांछित हिस्ट्रीशीटर को किया गिरफ्तार।
कब्जे से एक अदद तमंचा मय एक अदद जिन्दा कारतूस बरामद।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)
जनपद बाराबंकी थाना देवा पुलिस टीम ने मुकदमा संख्या 427/2022 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त मुमताज पुत्र गोगे उर्फ मोहम्मद अली निवासी कसाई मोहल्ला कस्बा व थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी को दिनांक 21.11.2022 को देवा कर्सी रोड, ग्राम जरूवा मोड़ के पास से किया गिरफ्तार।
अभियुक्त के कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद कर थाना देवा पर मुकदमा संख्या 672/2022 धारा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत किया गया। अभियुक्त थाना कुर्सी का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है जिसके विरुद्ध जनपद बाराबंकी में कई आपराधिक मुकदमें पंजीकृत है।
पुलिस टीम :-
1. प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह थाना देवा, जनपद- बाराबंकी।
2. उपनिरीक्षक सुरेन्द्र प्रताप सिंह थाना देवा जनपद बाराबंकी।
3. कांस्टेबल गगन शुक्ला,थाना देवा जनपद बाराबंकी।
4.कांस्टेबल सुशील कुमार थाना देवा जनपद बाराबंकी।
5. कांस्टेबल गोविन्द पाल थाना देवा जनपद बाराबंकी।