थाना जैदपुर पुलिस ने 20 किलो 450 ग्राम अवैध पोस्ता छिलके साथ किया गिरफ्तार।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)
थाना जैदपुर पुलिस टीम द्वारा चार मादक पदार्थ तस्करो को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 20 किलो 450 ग्राम अवैध पोस्ता छिलका व घटना में प्रयुक्त दो अदद मोटर साइकिलें बरामद।
बाराबंकी। थाना जैदपुर पुलिस टीम ने 4 अभियुक्तों 1. जितेन्द्र कुमार यादव पुत्र रामतीरथ सिंह यादव निवासी सैदनपुर थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी।
2. आकाश यादव पुत्र शिवराज यादव निवासी बिरौली थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी।
3. दीनदयाल वर्मा पुत्र परमानन्द निवासी भिटौरा लखन थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी।
4. किशन गुप्ता पुत्र राकेश गुप्ता निवासी रसौली थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी को जैदपुर-सिद्धौर मार्ग, ग्राम मुरलीगंज थाना जैदपुर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के पास से कुल 20.450 किग्रा0 अवैध पोस्ता छिलका व घटना में प्रयुक्त दो मोटर साइकिलें बरामद की गयी। अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना जैदपुर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया।
बरामदगी :-
1. 20 किलो 450 ग्राम अवैध पोस्ता छिलका।
2. घटना में प्रयुक्त दो मोटर साइकिल- सुपर स्प्लेण्डर यूपी 41 बीबी 7528 व एचएफ डीलक्स यूपी 41 एन 7955
पुलिस टीम :-
1.अनिल कुमार पाण्डेय थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी।
2. उपनिरीक्षक कन्हैया यादव थाना जैदपुर, जनपद बाराबकी।
3. हेड कांस्टेबल महेश सिंह थाना जैदपुर, जनपद बाराबंकी।
4. कांस्टेबल अरविन्द यादव थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी।
5.कांस्टेबल वीरेन्द्र कुमार थाना जैदपुर, जनपद बाराबकी ।
6. कांस्टेबल अमित यादव थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी।
7.कांस्टेबल रिंकू थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी।
8.कांस्टेबल सिकन्दर यादव थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी।