थाना जैदपर पुलिस ने 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार।
कब्जे से 915 ग्राम अवैध मारफीन ( अन्तर्राष्ट्रीय कीमत करीब 91 लाख रुपये) बरामद।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (सम्पादक)
बाराबंकी। थाना जैदपुर पुलिस टीम द्वारा मैनअल इंटेलीजेन्स की मदद से अभियुक्त अकबर अली पुत्र स्व० रहमत अली निवासी पनिहल थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी को जैदपुर-हरख रोड. टिकरा उस्मा मोड़ से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के कब्जे 915 ग्राम अवैध मारफीन (अन्तर्राष्ट्रीय कीमत करीब 91 लाख रुपये) बरामद की गई जिसके सम्बन्ध में थाना जैदपुर पर मुकदमा 402/ 2023 धारा 8/21/29 एनडी पीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। पूछताछ में आया कि अभियुक्त का एक गैंग है जो अपने अन्य साथियों के प्रकाश साथ मिलकर अवैध मारफीन बेचने का काम करता है।
अभियुक्त द्वारा बरामद मारफीन को टिकरा उस्मा निवासी से खरीदकर बेचने हेतु ले जाया जा रहा था। पुलिस टीम द्वारा अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किये जा रहे है।
पुलिस टीम :-
1. प्रभारी निरीक्षक श्री अनिल कुमार पाण्डेय थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी।
2. उप निरीक्षक श्री तेज बहादुर सिंह थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी।
3. हेड कांस्टेबल गुफरान खान थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी।
4. हेड कांस्टेबल अखिलेश चौधरी थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी।
5. हेड कांस्टेबल शैलेन्द्र सिंह थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी।
6. कांस्टेबल रोहित शर्मा थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी