थाना जहांगीराबाद पुलिस द्वारा श्रीपाल हत्याकाण्ड का किया गया सफल अनावरण।
हत्या कारित करने वाले सगे पौत्र को किया गया गिरफ्तार।

रिपोर्ट :-शिवा वर्मा (सम्पादक)
बाराबंकी। दिनांक 03.11.2023 को वादी मंशाराम पुत्र श्रीपाल चौहान निवासी ग्राम झलिया दतौली थाना जहांगीराबाद द्वारा थाना जहांगीराबाद पर सूचना दी गई कि दिनांक 01.11.2023 को उनके पिता श्रीपाल उम्र करीब 80 वर्ष रोजाना की तरह खाना खाकर घर से दूर बने हाते में सोने गए थे। सुबह देखने पर वह मृत अवस्था में मिले तथा उनके मुंह से खून बह रहा था। उक्त सूचना के आधार पर थाना जहांगीराबाद पर मुकदमा संख्या 309/ 2023 धारा 302 भा0द0वि0) बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। थाना जहांगीराबाद पुलिस द्वारा मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्मूदरिंग के कारण मृत्यु की पुष्टि हुई।
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री दिनेश कुमार सिंह द्वारा घटना से सम्बन्धित समस्त पहलुओं की जांच कर संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया व आवश्यक निर्देश दिए गये।
थाना जहाँगीराबाद की पुलिस टीम द्वारा मैनुअल इंटेलीजेंस के आधार पर आज दिनांक 05.11.2023 को घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना में संलिप्त मृतक के सगे पौत्र अभियुक्त विद्यासागर पुत्र मानिकचन्द्र निवासी झलिया दतौली थाना जहांगीराबाद को भयारा मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ से प्रकाश में आया कि मृतक श्रीपाल के दो पुत्र-
1. मानिकचन्द्र व
2. मंशाराम हैं।
मृतक छोटे पुत्र मंशाराम को अधिक पसन्द करता था तथा उसी के साथ रहता भी था। मृतक द्वारा लगभग 10-12 वर्ष पूर्व 04 बीघा जमीन बेचकर प्राप्त रुपयों को मंशाराम को दे दिया गया था तथा शेष बची जमीन जो कि रोड के किनारे व कीमती थी उसे बेचने हेतु मृतक द्वारा गांव के कुछ लोगों से बयाना लिया गया था जिस पर मृतक के पौत्र विद्यासागर पुत्र मानिकचन्द्र से घटना के दो दिन पूर्व झड़प भी हुई थी तथा मृतक ने जमीन देने से मना कर दिया था। इसी बात को लेकर अभियुक्त विद्यासागर द्वारा अपने दादा मृतक की श्वास अवरुद्ध कर हत्या कर दी गयी।
पुलिस टीम :-
1- थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह थाना जहांगीराबाद जनपद बाराबंकी।
2- उपनिरीक्षक सुधाकर यादव थाना जहांगीराबाद जनपद बाराबंकी।
3- हेड कांस्टेबल अब्दुल हुसैन खां।
4-हेड कांस्टेबल इनामुल हक थाना जहांगीराबाद जनपद बाराबंकी।
5- हेड कांस्टेबल अरूण यादव।
6- कांस्टेबल रमाशंकर थाना जहांगीराबाद जनपद बाराबंकी।