Advertisement
बहराइच

विश्व मात्स्यिकी दिवस के अवसर पर प्रशिक्षण एवं रिवर रैंचिंग कार्यक्रम

रिपोर्ट-समित अवस्थी
बहराइच- विश्व मात्स्यिकी दिवस के अवसर पर मत्स्य विभाग द्वारा प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजनान्तर्गत रिवर रैंचिंग उपयोजना के तहत ग्राम भंगहा के बाबाघाट सरयू नदी तट पर मत्स्य बीच संचय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी ने सहायक निदेशक मत्स्य डॉ. जितेन्द्र कुमार, निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार निषाद एवं अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ 55 हजार मत्स्य अंगुलिकाओं का संचय बाबाघाट स्थित सरयू नदी के तट पर किया गया।
मत्स्य संचय के पश्चात मुख्य अतिथि त्रिपाठी ने प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजनान्तर्गत मत्स्य बीच हैचरी उपयोजना से अनुदानित हैचरी का उद्घाटन करते हुए हैचरी स्वामी विद्यानन्द निषाद को प्रमाण पत्र प्रदान कर हैचरी के कुशल संचालन हेतु शुभाकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान श्री त्रिपाठी ने मछुआ दुर्घटना बीमा योजना के 10 बीमाधारकों को रू. पांच-पांच लाख के बीमा पत्रक, मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के 03 लाभार्थी तथा प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजनान्तर्गत बैकयार्ड री-सर्कुलेटरी सिस्टम उपयोजना के 10 लाभार्थियों को योजना का स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री त्रिपाठी ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार मछुआ समुदाय के उत्थान हेतु कटिबद्ध है। मत्स्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ समुदाय के पात्र लोगों तक बिना किसी भेदभाव के पहुंचाया जा रहा है। श्री त्रिपाठी ने आमजन व मछुआ समुदाय के लोगों का आहवान किया कि मत्स्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का अधिकाधिक लाभ प्राप्त करें। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लाभार्थी, भाजपा एवं निषाद पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

advertisement

Related Articles

Back to top button
error: Sorry !!