Advertisement
बाराबंकी

डॉ. मौलाना कल्बे सादिक को मरणोपरांत मिला महात्मा गांधी शान्ति अवार्ड।

रिपोर्ट:-शिवा वर्मा (सम्पादक)

बाराबंकी। गांधी जयन्ती समारोह ट्रस्ट द्वारा आयोजित अमृत महात्मा गांधी सप्ताह के दूसरे दिन सामाजिक सहभागिता सम्मान के अर्न्तगत 20 विभूतियों को प्रतीक चिन्ह व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान गांधी जयन्तीह समारोह ट्रस्ट के अध्यक्ष राजनाथ शर्मा ने विश्व विख्यात इस्लामिक विद्वान और ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष रहे डॉ. मौलाना कल्बे सादिक को मरणोपरांत महात्मा गांधी शान्ति अवार्ड दिया। यह सम्मान उनके सुपुत्र मौलाना कल्बे सिब्तैन नूरी ने ग्रहण किया।

इसके अलावा उत्तर प्रदेश में मंत्री रहे मलिक कमाल युसूफ को मरणोपरांत युसूफ मेहर अली अवार्ड उनके सुपुत्र इरफान अहमद मलिक को दिया गया। वहीं उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष रहे वरिष्ठ अधिवक्ता गयासुद्दीन किदवई को मधु लिमये अवार्ड उनके सुपुत्र फराज़उद्दीन किदवई को दिया गया। बलिया के सामाजिक कार्यकर्ता राधेश्याम यादव को डॉ राममनोहर लोहिया अवार्ड दिया गया। शिक्षाविद् एवं इतिहासकार प्रो रमेश दीक्षित को आचार्य नरेन्द्र देव अवार्ड दिया गया। सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता एस.एस नेहरा को लाडली मोहन निगम अवार्ड से सम्मानित किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता एवं भीम आर्मी के जिला प्रभारी हरि नंदन सिंह गौतम को डॉ अम्बेडकर अवार्ड से सम्मानित किया गया। वहीं पूर्व मंत्री एवं समाजवादी नेता अरविन्द कुमार सिंह ‘गोप’ को जयप्रकाश नारायण अवार्ड सांसद संजय सिंह ने दिया। वहीं नगर पंचायत देवा के चेयरमैन मो हारून वारसी के अलावा कई अन्य विभूतियों को सामाजिक सहभागिता सम्मान से सम्मानित किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार आनन्द वर्द्धन सिंह, मलिक जमाल युसूफ, पूर्व विधायक सरवर अली सहित कई लोग मौजूद रहे।

advertisement

Related Articles

Back to top button
error: Sorry !!