डीएम, एसपी सभाले हुए है अच्छी तरह कमान, किसी जनपदवासी को नही हो रही परेशानी
![up-breaking-logo](https://up-breakingnews.com/wp-content/uploads/2023/05/output-onlinepngtools-2-600x470.png)
- रिपोर्ट-हिमांशुयादव
जनपद मैनपुरी। देश में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए प्रधानमंत्री के आदेश पर किए गए देश को किए गए लॉकडाउन के बाद किसी जनपदवासी को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए जिलाधिकारी महेन्द्र बहादुर सिंह और पुलिस अधीक्षक अजय कुमार पाण्डेय पूरे ही जनपद वासियों की व्यवस्थाओं की कमान संभाले हुए है। जो पूरे ही दिन जनपद का भ्रमण करके जायजा ले रहे है। और हर जनपद वासी से उसकी परेशानी को पूछ रहे है।
बताते चले कि कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए किए गए लॉकडाउन के बाद डीएम, एसपी सुवह से ही जनपद के भ्रमण पर निकल पड़ते है और लो गलियों के भ्रमण के दौरान लोगो उनकी परेशानी पूछते है कि किसी प्रकार की परेशानी तो नही है। अगर किसी भी जनपद वासी को परेशानी होती है उसकी परेशानी तुरन्त ही हल की जाती है।
लॉकडाउन के दौरान प्रशासन डीएम महेन्द्र बहादुर सिंह व एसपी अजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में कुछ ज्यादा ही कार्य कर रहा है। किसी भी अधिकारी के पास कुछ जानकारी लेने के लिए कॉल की जाएं तो उस अधिकारी के पास समय नही होता है। जो अपनी अपनी ड्यूटी को बखूवी निभा रहे है। पता करने पर मालूम पड़ता है अधिकारियों के पहले जनपद वासी है। उनकी सुरक्षा के लिए पूरे ही बदोवस्त किए जा रहे है।
क्या कहते है डीएम मैनपुरी
जनपद के लोग लॉकडाउन का पालन करके अपनी जिम्मेदारी निभाए। किसी भी जनपद वासी को किसी प्रकार की परेशानी नही होनी दी जायेगी। अगर किसी भी जनपदवासी को दिक्कत है तो उन्हे सूचित करे उसकी समस्या हल की जायेगी। महेन्द्र बहादुर सिंह डीएम मैनपुरी।
क्या कहते है एसपी मैनपुरी
जनपद के लोग लॉकडाउन में अपने घरों में रहें। घरों में रहकर जनपदवासी प्रशासन का सहयोग करें। प्रशासन किसी प्रकार की परेशानी किसी को नही होने देगा। जनपद के लोगो की परेशानी में साथ रहना प्रशासन की जिम्मेदारी है। जनपद के लोग अपनी जिम्मेदारी घरों में रहकर निभाएं। अजय कुमार पाण्डेय एसपी मैनपुरी।