Advertisement
बाराबंकी

जैसे मनुष्य को भोजन, पानी, रोटी की जरूरत होती है पशुओं को भी हरा चारा, पानी, भूसा, छाया मिलना चाहिए – धर्मपाल सिंह

संवाददाता मान बहादुर सिंह

बाराबंकी ।। मंत्री पशुधन एवं दुग्ध विकास, राजनैतिक पेंशन, अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज तथा नागरिक सुरक्षा विभाग धर्मपाल सिंह ने जनपद बाराबंकी के समस्त ब्लाॅकों के पशु चिकित्सा अधिकारियों/अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत/अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका के साथ भूसा व पशुओं के रोग निवारण एवं गौशालाओं आदि के समुचित प्रबंध के विषय में बैठक किया। उन्होंने जिला अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी से विभाग की योजनाओं के सम्बन्ध में वार्ता करने के उपरान्त आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस दौरान मंत्री जी ने कहा कि इस बैठक का अर्थ है कि जिस प्रकार मनुष्य को भोजन, पानी, रोटी, कपड़ा मकान की जरूरत होती है, उसी पशुओं को भी हरा चारा, पानी, भूसा, छाया आदि की आवश्यकता होती हैं। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि प्रतिदिन 10 गौवंश को संरक्षित किया जाये। ग्रामीण पशुपालकों से आग्रह करिये कि दान स्वरूप भूसा प्राप्त होने पर उन्हें माला पहनाकर सम्मानित करिये। ग्रामीण क्षेत्र के प्रधान से वार्ता कर भूसा व हरा चारा का प्रबन्ध विनम्रतापूर्वक भी किया जाये और उनके द्वारा यह सारी व्यवस्थायें की जाती है तो दान देने वाले किसानों को प्रशंसा प्रमाण पत्र जिलाधिकारी के हस्ताक्षर से उपलब्ध कराये जाये, जिससे वह अपने आपको गौरवान्वित महसूस करें। समीक्षा बैठक के दौरान यह भी कहा कि देशी गाय की नस्ल विलुप्त नहीं होनी चाहिए, यह हम सबकी जिम्मेदारी है और इन्हें उत्पादित गाय बनाया जाये, जिससे दूध की पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराया जा सके। बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये है कि पशुओं का टीकाकरण समय से पूर्ण किया जाये। प्रचुर मात्रा में इंजेक्शन की उपलब्धता है। किसी भी हाल में एक इंजेक्शन को एक से अधिक बार उपयोग में न लाया जाये। यदिएक इंजेक्शन को एक से अधिक बार उपयोग करने की कोई शिकायत प्राप्त होती है तो उसके विरूद्ध कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। पशुचिकित्सक केन्द्र पर शौचालय के निर्माण हेतु भारत सरकार को प्रस्ताव भेज दिया गया, पशुचिकित्सक केन्द्र पर शौचालय बनने से महिलाओं को असुविधा का सामना नहीं करना पडे़गा। मंत्री धर्मपाल सिंह ने पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में पत्रकार प्रतिनिधियों से प्रेस वार्ता की। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने जनपद में चल रही योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
बैठक के दौरान मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, समस्त ब्लाक के पशु चिकित्साधिकारी, संरक्षक हितेन्द्र कुमार सहित सम्बन्धित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

advertisement

Related Articles

Back to top button
error: Sorry !!