पीड़िता से छेड़छाड़ कर वीडियो बना वायरल करने वाले 7 अभियुक्तों को 24 घण्टे के अन्दर पुलिस ने किया गिरफ्तार।
रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)
जौनपुर। थाना मछलीशहर पुलिस द्वारा पंजीकृत मुकदमा संख्या 208/23 धारा 147, 354, 504, 506, 452, 328 IPC व धारा 3(2)5 SC/ST Act व धारा 67 IT Act में वांछित 6 अभियुक्तों की गिरफ्तारी ग्राम कोटवा के नाला पास से दिनांक 16.08.2023 को की गयी । अभियुक्त प्रमोद कुमार बिन्द पुत्र मुन्नीलाल बिन्द निवासी रसूलपुर जो फरार चल रहा था, जिसकी गहन पतारसी सुरागरसी कर आज दिनांक 17.08.2023 को रोडवेज बस स्टैण्ड से गिरफ्तार किया गया। बाद आवश्यक कार्यवाही गिरफ्तार अभियुक्त उपरोक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण :-
दिनांक 16.08.2023 को वादिनी की तहरीरी सूचना पर थाना हाजा पर मुकदमा संख्या 208/23 धारा 147, 354, 504, 506, 452, 328 IPC व धारा 3(2)5 SC/ST Act व धारा 67 IT Act बनाम 6 अभियुक्त पंजीकृत किया गया। मुकदमा उपरोक्त की घटना में पीड़िता (उम्र-19 वर्ष) के साथ अभियुक्तों द्वारा छेड़छाड़ करते हुए वीडियो बनाकर वायरल किया गया है।
पंजीकृत अभियोग की विवेचना क्षेत्राधिकारी मछलीशहर द्वारा की जा रही है । घटना की सूचना प्राप्त होने / मुकदमा पंजीकृत होने पर थानाध्यक्ष यजुवेन्द्र कुमार सिंह व मछलीशहर पुलिस बल द्वारा अभियुक्त की प्रभावी पतारसी सुरागरसी करते हुए अभियुक्त :-
1- बिक्की उर्फ विवेक बिन्द पुत्र रामधनी बिन्द
2- आशीष कुमार बिन्द पुत्र शेषमणी बिन्द
3- प्रदीप कुमार बिन्द उर्फ गोरे पुत्र राजेन्द्र प्रसाद
4- पप्पू बिन्द पुत्र रामनिरंजन
5- शेषमणी बिन्द पुत्र रामदवर बिन्द
6- विनोद कुमार बिन्द पुत्र अवधेश बिन्द समस्त निवासीगण रसुलपुर थाना मछलीशहर जनपद जौनपुर की गिरफ्तारी ग्राम कोटवा नहर के पास दिनांक 16.08.2023 को समय 16.05 बजे की गयी, दौरान गिरफ्तारी अभियुक्त विक्की उर्फ विवेक तथा आशीष कुमार उपरोक्त भागने की फिराक में नहर में कूद गयें, जिसे विक्की उर्फ विवेक के बायें पैर व आशीष के दायें पैर में चोटें आयी है तथा शेष फरार अभियुक्त प्रमोद कुमार बिन्द पुत्र मुन्नीलाल बिन्द निवासी रसुलपुर थाना मछलीशहर जनपद जौनपुर की गिरफ्तारी आज दिनांक 17.08.2023 को रोडवेज बस स्टैण्ड से की गयी। समस्त निवासीगण रसुलपुर थाना मछलीशहर जनपद जौनपुर के निवासी हैं।
पुलिस टीम :-
1. थानाध्यक्ष मछलीशहर यजुवेन्द्र कुमार सिंह ।
2. उप निरीक्षक ओम प्रकाश प्रजापति थाना मछलीशहर जौनपुर।
3. उप निरीक्षक इमामुद्दीन सिद्दीकी थाना मछलीशहर जौनपुर।
4. हेड कांस्टेबल जितेन्द्र पाण्डेय थाना मछलीशहर जौनपुर।
5. कांस्टेबल हरखनाथ यादव थाना मछलीशहर जौनपुर।
6. कांस्टेबल नीरज यादव थाना मछलीशहर जौनपुर।
7. कांस्टेबल योगेश कुमार थाना मछलीशहर जौनपुर।