
रिपोर्ट :-शिवा वर्मा (सम्पादक)
बाराबंकी। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से पुलिस बल के साथ जिला कारागार का किया औचक
निरीक्षण।
निरीक्षण के दौरान जेल में मचा हड़कंप। लेकिन पूरे परिसर की सघन चेकिंग के दौरान अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री नही पाई जाने पर कारागार स्टाफ ने राहत की सांस ली।
जिलाधिकारी बाराबंकी व पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा आज संयुक्त रुप से पुलिस बल के साथ जिला कारागार बाराबंकी का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बैरकों, मेस, जेल परिसर, अस्पताल आदि की सघन चेकिंग की गई। तदोपरांत कैदियों की समस्याओं व सुविधाओं के सम्बन्ध में सम्बन्धित से जानकारी ली गई। जेल के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री नही पाई गई l ज़िलाधिकारी द्वारा साफ-सफाई आदि के सम्बन्ध में कारागार कर्मियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गये व जेल अस्पताल निरीक्षण के दौरान बंदियों के स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी ली गई व साफ़ सफ़ाई आवश्यक उपचार आदि का सम्बन्धित को निर्देश दिया गया।