जिलाधिकारी बाराबंकी की अध्यक्षता में तहसील फतेहपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का किया गया आयोजन।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (सम्पादक)
बाराबंकी। आज दिनांक 16.09.2023 को श्री अविनाश कुमार जिलाधिकारी महोदय बाराबंकी की अध्यक्षता में तहसील फतेहपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
जिसमें राजस्व विभाग- 85, पुलिस विभाग – 02 विकास विभाग- 16 विद्युत विभाग 30. खाद्य एवं रसद विभाग 11, कृषि विभाग 01 शिक्षा विभाग 02, नगर पंचायत 05, समाज कल्याण विभाग 01, डूडा 01. चकबन्दी 01 बैंक 01, लोक निर्माण विभाग 02, स्वास्थ्य विभाग 01 कुल – 159 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए ।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व से सम्बन्धित 16, डूडा विभाग 01, इस प्रकार कुल 17 प्रकरणों का तत्काल निस्तारण कराया गया।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में श्री दिनेश कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक बाराबंकी, श्री पवन कुमार उप जिलाधिकारी फतेहपुर श्री रघुवीर सिंह क्षेत्राधिकारी फतेहपुर, श्री नरसिंह नारायण वर्मा तहसीलदार फतेहपुर, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला सेवायोजन अधिकारी उपस्थित रहे।