जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि जनपद में विद्युत आपूर्ति निर्बाध रूप से बनाये रखने हेतु…!

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)
बाराबंकी। जिलाधिकारी अविनाश कुमार द्वारा बताया गया कि जनपद में विद्युत आपूर्ति निर्बाध रूप से बनाये रखने हेतु कलेक्ट्रेट बाराबंकी में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिसका हेल्पलाइन नम्बर 05248-226017, 05248-229926 व 05248-224849 है, जो कि 24 7 सुचारू रूप से संचालन हेतु अधिकारी/कर्मचारियों की 16 मार्च, 2023 की पूर्वान्ह से तैनाती की गयी है। विद्युत आपूर्ति निर्बाध रूप से बनाये रखने हेतु अपर जिलाधिकारी(न्यायिक) मो0नं0 9720562259 को नोडल अधिकारी बनाया गया है। इस हेतु उपजिलाधिकारी (न्यायिक) नवाबगंज मो0नं0 7905519466 प्रातः 6 बजे से अपरान्ह 02 बजे तक, उपजिलाधिकारी (न्यायिक) फतेहपुर मो0नं0 9807789595 अपरान्ह 02 बजे से सायं 06 बजे तक, उपजिलाधिकारी (न्यायिक) रामसनेहीघाट मो0नं0 8287068017 सायं 06 बजे से रात्रि 10 बजे तक तथा उपजिलाधिकारी(न्यायिक) हैदरगढ़ मो0नं0 7054957098 रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक सहायक नोडल अधिकारी के रूप में अग्रिम आदेशों तक तैनात किया गया है।