जिलाधिकारी डाॅ0आदर्श सिंह द्वारा बताया एक व्यक्ति का कुछ दिन पहले कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आया था सतरिख में भर्ती करके उपचार किया जा रहा था अब कोरोना सैम्पल रिपोर्ट निगेटिव आया है
![up-breaking-logo](https://up-breakingnews.com/wp-content/uploads/2023/05/output-onlinepngtools-2-600x470.png)
जिलाधिकारी डाॅ0आदर्श सिंह द्वारा बताया गया कि जिस एक व्यक्ति का कुछ दिन पहले कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आया था, उसे सतरिख में भर्ती करके उपचार किया जा रहा था, उक्त व्यक्ति की 08.04.2020 को रिपोर्ट लिया गया था, जो कि अब कोरोना सैम्पल रिपोर्ट निगेटिव आया है। उसका प्रथम सैम्पल निगेटिव आया है, निर्धारित समयावधि के उपरान्त उसका दूसरा सैम्पल लिया जायेगा और अगर वो भी निगेटिव आया, तत्पश्चात उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जायेगा।
उन्होंने कहा कि संतुष्टि का विषय है कि प्रथम सैम्पल निगेटिव आया है। उसके परिवार के जो ग्यारह सदस्य थे तथा एक अन्य बहुत करीबी था, उन सभी 12 लोगों का सैम्पल निगेटिव आया है। 07 अप्रैल, 2020 को जितने सैम्पल भेजे गये थे, वह सभी निगेटिव आये है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण परिवेश में माताओं, बहनों के जनधन के खाते में भारत सरकार द्वारा 500 रूपये की जो धनराशि भेजी गयी थी, उस धनराशि को निकालने के लिए रोस्टर तय किया गया था, कि बैंक खाता नम्बर के जो अन्तिम अंक के हिसाब से दिन तय किये गये थे, उदाहरण के लिए जिन खातो में अन्तिम अंक 8 व 9 है उनके लिए 09 अप्रैल, 2020 था। प्रायः यह देखा जा रहा है कि बैंको में बहुत भीड़ लग रही है, लोग अनावश्यक रूप से वहाॅ आ रहे है, जिन लोगो को पैसा नहीं भी निकालना है सिर्फ जानकारी प्राप्त करने वाले भी बैंकों में आ रहे है।
उन्होंने कहा कि यह भी स्पष्ट करना चाहता हॅू कि धनराशि खाते में एक बार आ गयी तो यह किसी भी स्थिति में वापस नहीं जायेगी। आप कभी भी इसे निकाल सकते है। कुछ लोग इस भ्रम में है कि यदि इस धनराशि को हमने तत्काल नहीं निकाला अपने खाते से, तो सरकार इस धनराशि को वापस ले लेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि कृपया इस भ्रम में मत रहिए, यह झूठी अफवाह है, आपके खाते में जो पैसा आ गया, आप उसे कभी भी निकाल सकते है। अत्यधिक आवश्यकता पड़ने पर ही बैंक जाये। लाॅकडाउन समाप्त होने पर आराम से आकर खाते से पैसा निकाल सकते है।