जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 19 जनवरी को तहसील फतेहपुर में आयोजित होगा सम्पूर्ण समाधान दिवस

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट
बाराबंकी, 18 जनवरी 2021/. माह जनवरी, 2021 के तृतीय मंगलवार (19 जनवरी) को जिलाधिकारी डॉ आदर्श सिंह की अध्यक्षता में तहसील फतेहपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन होगा तथा तहसील सिरौलीगौसपुर में अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) श्री संदीप गुप्ता एवं अन्य तहसीलों में सम्बन्धित उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होगा।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील फतेहपुर में जन समस्याओं/शिकायतों की सुनवाई की जायेगी और मौके पर उपस्थित सम्बन्धित अधिकारियों से निस्तारण भी कराया जायेगा। जिलाधिकारी द्वारा सभी सम्बन्धित अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि प्रातः 10 बजे सम्पूर्ण समाधान दिवस पर अवश्य उपस्थित रहकर जन शिकायतों का प्रभावी निस्तारण करें।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के आयोजन के क्रम में अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) की अध्यक्षता में तहसील सिरौलीगौसपुर में तथा अन्य तहसीलों में सम्बन्धित उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन होगा, जिसमें आमजनों की समस्याओं एवं शिकायतों का निस्तारण सम्बन्धित अधिकारियों से मौके पर कराया जायेगा।