Advertisement
बाराबंकी

जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का किया गया आयोजन

रिपोर्ट शमीम (स्टेट हेड)

बाराबंकी । सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में तहसील नवाबगंज में किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में आये हर फरियादियों की छोटी बड़ी समस्याओं को गम्भीरता से सुना जाए, और प्राथमिकता के आधार पर उनका निस्तारण भी सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में आयी शिकायतों को गम्भीरता से उनका निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान वरासत, राशन कार्ड, राजस्व के प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। प्रधानमंत्री आवास से सम्बन्धित प्रकरणों में निष्पक्ष ढंग से निस्तारण कराएं, जिससे ज्यादा से ज्यादा पात्र लाभार्थी को योजना का लाभ मिल सके।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 98 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। मौके पर 10 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान राजस्व विभाग से सम्बन्धित 50 प्रार्थना पत्र, पुलिस विभाग से सम्बन्धित 16 प्रार्थना पत्र, विकास विभाग से सम्बन्धित 15 प्रार्थना पत्र, समाज कल्याण से सम्बन्धित 02 प्रार्थना पत्र, विद्युत विभाग से सम्बन्धित 01 प्रार्थना पत्र, अन्य विभागों से सम्बन्धित 14 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक, उपजिलाधिकारी नवाबगंज, क्षेत्राधिकारी पुलिस, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला पूर्ति अधिकारी, प्रभागीय वनाधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, अपर जिला सूचना अधिकारी, सहित सम्बन्धित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

advertisement

Related Articles

Back to top button
error: Sorry !!