जमीन स्तर तक संगठन को मजबूत बनाना हैं : तनुज पुनिया
जमीन स्तर तक संगठन को मजबूत बनाना हैं : तनुज पुनिया

जमीन स्तर तक संगठन को मजबूत बनाना हैं : तनुज पुनिया
रिपोर्ट -बृजेश कुमार फतेहपुर बाराबंकी
बाराबंकी। कांग्रेस पार्टी हिन्दू मुसलमान की नही इंसान की बात करती हैं। उत्तरर प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी ने दिन रात मेहनत करके, रैलियों के माध्यम से कांग्रेस पार्टी के पक्ष में माहौल बनाया हैं अब जमीन स्तर तक संगठन को मजबूत बनाना हैं। मजबूत संगठन ही हमें चुनाव में सफलता दिलाता हैं। विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक बूथ पर बूथ लेवल एजेण्ट की नियुक्ति अनिवार्य रूप से करनी हैं।
उक्त उद्गार उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री, प्रदेश मीडिया चेयरमैन, मतदाता टास्क फोर्स के प्रदेश अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने आज कांग्रेस कार्यालय इन्दिरा मार्केट में जनपद के समस्त विधानसभा के संभावित प्रत्याशियों तथा फ्रन्टल संगठन के पदाधिकारियों की सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक में व्यक्त किये। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस अध्यक्ष मो. मोहसिन, संचालन प्रवक्ता सरजू शर्मा ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में मध्य जोन कांग्रेस अनसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष तनुज पुनिया विशेष रूप से बैठक में मौजूद थें।
पूर्व मंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का सदस्यता अभियान चल रहा हैं इसी अभियान मे हमें कांग्रेस पार्टी की चुनावी प्रतिज्ञाओं को घर-घर पहुंचाना हैं जो नाम मतदाता सूची में नही हैं उनके नाम बढ़वाना हैं। मैं पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों से प्रतिदिन 2 घण्टे पार्टी के काम करने के लिये समय मांगता हूॅ अगर आप इन दो घण्टों मे अपनी ग्राम सभा, न्याय पंचायत, वार्ड में घर-घर दस्तक देकर प्रियंका गांधी जी द्वारा की गयी प्रतिज्ञाओं को मतदाता तक पहुंचा देंगे और व्यक्तिगत सम्पर्क करके पार्टी के कार्यक्रमों की जानकारी दे देंगे तो आप यकीन रखियें की 2022 में हमारी नेता श्रीमती प्रियंका गांधी की अगुवाई में प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेंगी। आज प्रदेश की आवाम कांग्रेस पार्टी के तरफ आशाभरी निगाहों से देख रही हैं, आपको सदस्यता अभियान चलाकर हर घर पर दस्तक देकर कांग्रेस पार्टी का सन्देश पहंुचाना हैं।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदाता टास्क फोर्स के अध्यक्ष पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी के कांग्रेस कार्यालय पर पहुंचते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मो. मोहसिन मध्य जोन के कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष तनुज पुनिया तथा नगर अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा की अगुवाई में गगनभेदी नारों के साथ स्वागत किया गया। पूर्व मंत्री, मतदाता टास्क फोर्स के अध्यक्ष के.सी.श्रीवास्तव, अजीत वर्मा, रामहरख रावत, शबनम वारिस, विशाल वर्मा, अरशद इकबाल, रामचन्दर वर्मा, सोनम वैश्य, निर्मला चौधरी, शिवानी सिंह, रााशिदा खातून, तस्लीमन खान, इरफान कुरैशी, ज्ञानेश शुक्ला, सिद्दीक पहलवान, जलालुद्दीन गुड्डू, सियाराम यादव, रामानुज यादव, सत्य प्रकाश वर्मा, राजपरीक्षित सिंह, इन्द्रजीत रावत, मुब्बसिर अहमद, अकील इदरीसी, शिवशंकर शुक्ला, फरीद अहमद, जलालुद्दीन गुड्डू, सुरेन्द्र सिंह, अनिल तिवारी, सुशीला वर्मा, महेन्द्रपाल वर्मा, अखिलेश वर्मा, अम्बरीश रावत सहित सैकड़ो की संख्या में कांग्रेसजन थें।