Advertisement
बाराबंकी

प्रतिबंधित पोडो की अवैध कटान जारी जिम्मेदार मौन तीन दिन बीत जाने के बाद भी कोई नही हुई कार्यवाही

रिपोर्ट:-मो0 शमीम

रामनगर बाराबंकी। पुलिस एवं वन विभाग की सांठगाठ के चलते फतेहपुर वन क्षेत्र सूरतगंज बीट के गोवा बसन्तपुर में खुलेआम वन माफिया द्वारा प्रतिबंधित शीशम , गूलर के कई पेड़ों पर आरा चलाया जा रहे है।
थाना रामनगर चौकी महादेवा छेत्र गोवा बसन्तपुर में बिना परमिट के शीशम व कई गूलर के पेड़ वन माफिया द्वारा जिम्मेदारों कि मिली भगत से आरा चलाया जा रहा है। लेकिन शिकायत के बावजूद भी विभागीय जिम्मेदार अधिकारियों के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही हैं। और गोवा बसन्त पुर में वन कर्मचारीयों ने मौके पर पहुंच अवैध प्रतिबन्धित लदी ट्रैक्टर ट्राली पकड़ी लेकिन एक गन्ना कांटे के पीछे खड़ी करवा कर सुबह तक ट्राली ट्रैक्टर गायब कर दिया गया।

आज तीन दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई है ऐसे ही वन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं और प्रतिबंधित पेड़ो का सफाया करने में जरा भी गुरेज नहीं किया जा रहा हैं। इस संबंध में dfo बाराबंकी से बात की गयी तो का उन्होंने कहा कि हम दिखवा रहे है अब देखना यह कि अब dfo साहब कार्यवाही करवाते है या इनकी भी बाते हवा हवाई निकलती है जैसे की वन विभाग के निचले कर्मचारियों की होती है केवल कागजो पर कार्यवाही करना सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार काटे गए प्रतिबंधित 4 पर और कार्रवाई की रखी गई है सिर्फ एक पेड़ पर वन विभाग कर्मचारियों ऐसे ही वन माफियाओं पर कार्रवाई करते रहेंगे और उनके हौसले बुलंद करते रहेंगे  फिलहाल कार्यवाही भविष्य के गर्भ में है

advertisement

Related Articles

Back to top button
error: Sorry !!