
रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (सम्पादक)
बाराबंकी, 13 सितम्बर। ज़िलाधिकारी श्री अविनाश कुमार ने कहा है कि जनपद के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव के कार्यों की लगातार निगरानी की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों साफ़ सफ़ाई, चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए नियमित रूप से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनपद में बाढ़ की स्थिति नियंत्रण में है तथा फागिंग, दवा छिड़काव आदि के कार्य भी सुनिश्चित किए जा रहे हैं।
उप ज़िलाधिकारी, रामनगर ने बताया कि आज तहसील रामनगर क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 11-09-2023 को हुई अतिवृष्टि से आवासीय 143 मकानों तथा 01 पशुशाला की क्षति हुई है। 79 कच्चा आशिंक‚ 01 पक्का आशिंक‚ 01 पशुशाला तथा 63 आवासीय झाेपडी नष्ट हुई है। अतिवृष्टि के कारण चैनपुरवा मजरे कजियापुर‚ गोडियनपुरवा मजरे कजियापर‚ मुरारीपुरवा मजरे कजियापुर‚ में जल भराव की स्थिति अभी भी विद्मान है‚ जहां पर आवागमन हेतु नाव की व्यवस्था की गई है। तथा राजस्व ग्राम निजामुद्दीनपुर‚ खोजहानुपर‚ मानपुर की आबादी के चारो तरफ जल भराव से आवागमन बाधित होने पर तीनों राजस्व ग्रामों में नाव व्यव्स्था संचालित की गई। अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्र का व्यापक सर्वे कार्य किया जा रहा है। किसी भी जनहानि की घटना नही हुई है। उप ज़िलाधिकारी, सिरौली गौसपुर ने बताया कि उनके क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति नियंत्रण में है । उप ज़िलाधिकारी, रामसनेही घाट ने बताया कि उनके क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति सामान्य है।