Advertisement
अब तकअभी तकउत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

प्रदेश सचिव सपा अजय चौधरी का सपा कार्यालय पर हुआ जोरदार स्वागत

सिद्धार्थनगर – विजय पाल चतुर्वेदी

शुक्रवार को दिन में लगभग 12 बजे डुमरियागंज स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर लखनऊ से प्रथम आगमन पर प्रदेश सचिव अजय चौधरी का फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया।
प्राप्त समाचार के अनुसार प्रदेश सचिव अजय चौधरी का सिद्धार्थनगर जिले मे प्रथम आगमन पर डुमरियागंज स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पूर्व सपा प्रत्याशी राम कुमार उर्फ चिंकू यादव की अगुवाई में पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से अपने नेता का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर चिन्कू यादव ने कहा कि 2022 में सपा का सरकार आना तय है। अजय चौधरी के प्रदेश सचिव बनने से पार्टी को मजबूती मिली है और इसके लिए पार्टी आला कमान को बहुत-बहुत धन्यवाद राम कुमार उर्फ चिन्कू यादव ने कहा कि अजय चौधरी जिला अध्यक्ष रहते बढिया कार्य किये है। जिसके चलते उन्हे प्रदेश स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रबुद्ध सभा रघुनंदन पान्डेय,विधानसभा अध्यक्ष सपा तोताराम वर्मा,विधानसभा महासचिव लवकुश तिवारी,संजय उपाध्याय,जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण यादव, अवधेश सिंह,दिनेन्द्रदत्त उर्फ छोटे यादव,बहराइची प्रसाद प्रेमी,संजू गुप्ता, विजय अग्रहरी,तौव्वाब भाई, तिलकराम यादव,अतीकुर्रहमान, अजय राम यादव,ओम प्रकाश मिश्र, महेंद्र पांडे,राजेश चौधरी,नसीम सभासद,शम्स तबरेज उर्फ सब्लू,छोटे श्रीवास्तव, पप्पू पांडे ,गोलू वर्मा , अज्जू सिंह,दिवाकर यादव,चिक्कू यादव,अखिलेश यादव,विजय यादव, विजय बहादुर यादव,सुभाष यादव, आकाश शर्मा,बलेसर यादव,प्रभु नाथ पांडे,नफीस अहमद,वाजिद अली, गुड्डू यादव,कमाल अहमद, रसीद,अजय वर्मा,ललित यादव, दुर्गेश श्रीवास्तव,बृजेश यादव,जलाल अहमद,संत कबीर विश्वकर्मा,शिव मोहन विश्वकर्मा,दिनेश यादव,जितेंद्र साहनी,करम हुसैन सहित तमाम सपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button
error: Sorry !!