चोरी की 04 मोटरसाइकिल सहित 02 शातिर चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)
उन्नाव। थाना गंगाघाट पुलिस ने आज दिनांक 20.02.2023 को प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार सिंह मय हमराह फोर्स के संदिग्ध व्यक्तियों वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर प्रखर जी महाराज विद्यालय को जाने वाली सड़क की तरफ पुलिया के पास से 02 अभियुक्तो 1. अभिनव कुमार उर्फ आशीष पुत्र विजय कुमार निवासी 13/210 परमट निकट सुभाष चौक थाना ग्वाल टोली जनपद कानपुर नगर उम्र 22 वर्ष
2. मनोज कुमार गौतम पुत्र स्व0 सूरज बली निवासी मकान नंबर 72 ग्राम तौदकपुर थाना नौबस्ता जनपद कानपुर नगर उम्र 32 वर्ष को मय चोरी की 02 मोटर साइकिल (चेकिंग के दौरान) व 02 मोटर साइकिल गिरफ्तार अभियुक्तों की निशादेही पर बरामद किया।
पुलिस टीम :-
1. प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार सिंह।
2. उप निरीक्षक रविशंकर मिश्रा
3. उप निरीक्षक लोकनाथ गुप्ता
4. उप निरीक्षक रणजीत सिह
5. हेड कांस्टेबल शिवराज सिंह
6. कांस्टेबल सचिन कुमार
7. कांस्टेबल गिरीश चन्द
8. कांस्टेबल राघवेन्द्र अग्निहोत्री
9. कांस्टेबल युगेश प्रजापति