चैत्र नवरात्रि में प्रारम्भ महिला सशक्तीकरण रैली का जनपद बाराबंकी में किया गया भव्य स्वागत।

रिपोर्ट:- समित अवस्थी मंडल संपादक अयोध्या/ देवीपाटन
बारांबकी। उत्तर प्रदेश सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शक्ति उपासना के पर्व चैत्र नवरात्रि में आयोजित महिला पुलिस कर्मियों द्वारा दो पहिया वाहनों से महिला सशक्तीकरण रैली निकाली जा रही है।
इसी क्रम में महिला सशक्तीकरण रैली दिनांक-22.03.2023 (प्रथम चैत्र नवरात्रि) को देवीपाटन मंदिर से प्रारम्भ होकर जनपद अयोध्या होते हुए दिनांक-23.03.2023 को जनपद बाराबंकी में प्रवेश किया।
जहां इस रैली के जनपदीय सीमा में प्रवेश होने पर पुलिस अधीक्षक बाराबंकी दिनेश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर डॉ0बीनू सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर सुमित त्रिपाठी, प्रभारी महिला व बाल सुरक्षा संगठन, प्रभारी निरीक्षक रामसनेहीघाट, प्रभारी निरीक्षक जैदपुर, प्रभारी यूपी-112, थानाध्यक्ष सफदरगंज तथा भारी संख्या में महिला पुलिस कर्मियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इसके साथ ही रैली को जनपद में यातायात एवं सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था के साथ निर्बाध रूप से पास कराया गया।