चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों द्वारा अपनी समस्याओं एवं वेतन विसंगतियों(सेवा सम्बन्धी) विषय पर चर्चा की गयी।
![](https://up-breakingnews.com/wp-content/uploads/2022/04/IMG-20220424-WA0020-780x470.jpg)
रिपोर्ट :-शिवा वर्मा।
राज्य चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ पशुपालन विभाग द्वारा आज जनपद बाराबंकी के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों द्वारा अपनी समस्याओं एवं वेतन विसंगतियों(सेवा सम्बन्धी) विषय पर चर्चा की गयी। यह बैठक पशु चिकित्सालय सदर बाराबंकी पर सम्पन्न करायी गयी। बैठक की अध्यक्षता दीपक यादव प्रान्तीय अध्यक्ष द्वारा की गयी। रवि महामंत्री, प्रमोद कुमार कोषाध्यक्ष, अजय कुमार सिंह मण्डल अध्यक्ष अयोध्या मण्डल अयोध्या एवं मुकेश कुमार यादव मण्डल मंत्री अयोध्या मण्डल अयोध्या के समक्ष सर्वसम्मति से जनपद के राज्य चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के द्वारा जनपद के पदाधिकारियों का चुनाव निर्विरोध सम्पन्न कराया गया, जिसमें विरेस कुमार तिवारी जिला अध्यक्ष, राकेश कुमार तिवारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, शरद कुमार मंत्री, सुरेश कुमार यादव कोषाध्यक्ष, मो0असलम संगठन मंत्री चयनित किए गए। पदाधिकारियों द्वारा बैठक को सम्बोधितस करते हुए संगठन को मजबूत एवं सभी समस्याओं के निस्तारण हेतु चर्चा की गई। सभी साथियों से निवेदन किया गया कि संगठन को और गति प्रदान करने की आवश्यकता है। कर्मचारियों द्वारा माननीय अध्यक्ष को बतायी गयी। जनपद बाराबंकी की समस्याओं में कई कर्मचारियों की एसीपी विगत कई वर्षो से लंबित है। कर्मचारियों द्वारा कार्यालय में अपनी समस्याओं हेतु दिए जाने वाले प्रार्थना पत्र को रिसीव करने से मना कर दिया जाता है।