ग्राम पंचायत सदस्यों की निर्माण,स्वास्थ्य,शिक्षा,जल,भू संरक्षण सहित अन्य सभी समितियों में मुख्य भूमिका होती है।

रिपोर्ट:- पुष्पेन्द्र कुमार वर्मा
निन्दूरा बाराबंकी:-ग्राम पंचायतों के विकास में ग्राम पंचायत सदस्यों की निर्माण,स्वास्थ्य,शिक्षा,जल,भू संरक्षण सहित अन्य सभी समितियों में मुख्य भूमिका होती है।जिनमें कुछ समितियों के अध्यक्ष ग्राम पंचायत सदस्य होते हैं जबकि दो समितियों में सदस्यों की भूमिका निभाते हैं जिसमें ग्राम प्रधान अध्यक्ष होता है।ग्राम पंचायत का विकास संवैधानिक रूप से ग्राम पंचायत सदस्यों के कंधों पर होता है।ग्राम पंचायत से होकर ही प्रदेश व देश के विकास का आकलन किया जाता है और ग्राम पंचायत सदस्यों को संवैधानिक रूप से निर्वाचन आयोग की पूरी प्रक्रिया से गुजरते हुए आमजनमनास द्वारा चुना भी जाता है।यदि देश की सरकारें ग्राम पंचायत के प्रधान को पांच हजार रुपए भत्ता दे सकती हैं तो ग्राम पंचायत सदस्यों को भी कम से कम दो हजार रूपए भत्ता देना चाहिए।उक्त उद्गार ब्लॉक सभागार फतेहपुर में बीते शुक्रवार आयोजित ग्राम पंचायत सदस्य महासभा सम्मेलन में पहुंचे मुख्य अतिथि महासभा के प्रदेश अध्यक्ष उच्च न्यायालय लखनऊ अधिवक्ता रवि कुमार सिंह पटेल ने व्यक्त किए।कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष का महासभा के पदाधिकारियों ने पूरी गर्मजोशी के साथ माल्यार्पण कर स्वागत किया।कार्यक्रम में प्रदेश संरक्षक विद्यासागर पांडे,प्रदेश मुख्य संगठन मंत्री ध्रुव कुमार सिंह,प्रदेश मुख्य महासचिव जयनारायण पटवा,प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार शुक्ला,प्रदेश सचिव विजय प्रताप सिंह,प्रदेश मुख्य मीडिया दीपक कुमार सिंह सरल,प्रदेश प्रवक्ता डॉ दिलीप सिंह यादव,बाराबंकी जिला संरक्षक रामसजीवन त्रिवेदी सहित संगठन के दर्जनों लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ अभिषेक मिश्रा, अयोध्या मण्डल सचिव छविराज सिंह,सीतापुर जिला प्रभारी लवकुश वर्मा,जिला बाराबंकी मुख्य मीडिया प्रभारी संतोष गुप्ता,जिला मीडिया प्रभारी बाराबंकी पीएन सिंह,जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा सीतापुर बीना वर्मा,बाराबंकी महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बबली वर्मा,जिला उपाध्यक्ष सीतापुर राकेश श्रीवास्तव,तहसील अध्यक्ष भाकियू भानू दद्दन सिंह,भाकियू भानु युवा तहसील अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बू,जिला सचिव मोहम्मद साबिर,महासभा के तहसील फतेहपुर अध्यक्ष विनय कुमार सिंह वर्मा,महमूदाबाद तहसील प्रभारी संकेत वर्मा,तहसील प्रभारी सत्यजीत वर्मा,ब्लॉक फतेहपुर अध्यक्ष नैमिष कुमार,संदीप कुमार रावत,राजेश कुमार वर्मा,आकाश सिंह पटवा, पवन वर्मा,राम लखन वर्मा,विनय वर्मा,मोहम्मद इबरार,गौतम प्रसाद सहित सैकड़ों की संख्या ग्राम पंचायत सदस्य महिला-पुरुष मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन संगठन के प्रदेश मुख्य मीडिया प्रभारी दीपक सिंह सरल ने किया।