Advertisement
बाराबंकी

हॉकी के राष्ट्रीय खिलाड़ी छोटे लाल चौधरी की अध्यक्षता में महात्मा गांधी स्पोर्टस क्लब की बैठक हुई आयोजित

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट

बाराबंकी। हॉकी के राष्ट्रीय खिलाड़ी छोटे लाल चौधरी की अध्यक्षता में महात्मा गांधी स्पोर्टस क्लब की बैठक गांधी भवन में आयोजित हुई। भूतपूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं क्लब के अध्यक्ष हाजी सलाउद्दीन किदवई ने बताया कि गांधी जयन्ती सप्ताह के अर्न्तगत आगामी 03 अक्टूबर से 04 अक्टूबर तक गांधी भवन में कैरम टूर्नांमेट आयोजित होगा। वरिष्ठ कैरम खिलाड़ी एवं सेवानिवृत वन अधिकारी परवेज अख्तर की देखरेख में कैरम टूर्नांमेट आयोजित किया जाएगा। वहीं 04 अक्टूबर को जूनियर और सीनियर हॉकी टूर्नांमेंट आयोजित होगा। इसके बाद दोनों खेल प्रतियोगिताओं के सभी खिलाड़ियों को 07 अक्टूबर को गांधी भवन में पारितोष दिया जाएगा।
इस मौके पर वरिष्ठ खिलाड़ी अरूण कुमार त्रिवेदी, हॉकी के राष्ट्रीय खिलाड़ी विजय अवस्थी, चंदन अस्थाना, जयप्रकाश पूर्वाेत्तर रेलवे, मो अफज़ाल राजू, धनंजय शर्मा, मुजीब अहमद उत्तर रेलवे, मोहम्मद अयाज अंसारी, निसार अहमद, डॉ विक्रम सिंह उपस्थित रहे।

advertisement

Related Articles

Back to top button
error: Sorry !!