दहेज हत्या के वांछित तीन अभियुक्त गिरफ्तार ।
थाना बिहार पुलिस द्वारा दहेज हत्या में वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
रिपोर्ट:- शिवा वर्मा (संपादक)
संक्षिप्त विवरण- दिनांक 26.10.2023 को वादी श्री शुभम यादव पुत्र मुन्नर प्रसाद नि0 ग्राम बदनपुर थाना बिहार जनपद उन्नाव द्वारा थाना बिहार पर तहरीरी सूचना दी गई कि मेरी बहन कोमल उम्र करीब 23 वर्ष का विवाह 03 वर्ष पूर्व मनोज कुमार पुत्र केशनपाल यादव नि0 ग्राम भीटेपुर थाना बिहार जनपद उन्नाव के साथ हुआ था। दिनांक 25.10.2023 को ससुरालीजनों द्वारा मेरी बहन को दहेज की मांग को लेकर फांसी लगाकर मार दिया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बिहार पर मुकदमा संख्या 223/2023 धारा 498ए/304(बी)/323 भादवि व 3/4 डी0पी0 एक्ट बनाम 1. मनोज कुमार पुत्र किशनपाल 2. श्रीमती पत्नी किशनपाल 3. केशनपाल 4. ज्योति पुत्री किशनपाल 5. अमन पुत्र किशनपाल नि0 गण ग्राम भी पुर थाना बिहार जनपद उन्नाव पंजीकृत किया गया। आज दिनांक 27.10.2023 को प्रभारी निरीक्षक श्री शिव प्रकाश पाण्डेय मय हमराह फोर्स द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्तगण 1. कृष्णपाल उर्फ किशनपाल पुत्र रामपियारे उम्र करीब 48 वर्ष 2. श्रीमती जनक दुलारी पत्नी कृष्णपाल उर्फ किशनपाल उम्र करीब 46 वर्ष 3. मनोज कुमार पुत्र कृष्णपाल उर्फ किशनपाल उम्र करीब 24 वर्ष नि0गण ग्राम रामचरनखेड़ा उर्फ भीटेपुर मजरा सांझामऊ थाना बिहार जनपद उन्नाव को ग्राम भीटेपुर से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तगण :-
1. कृष्णपाल उर्फ किशनपाल पुत्र रामपियारे उम्र करीब 48 वर्ष।
2. श्रीमती जनक दुलारी पत्नी कृष्णपाल उर्फ किशनपाल उम्र करीब 46 वर्ष ।
3. मनोज कुमार पुत्र कृष्णपाल उर्फ किशनपाल उम्र करीब 24 वर्ष निवासीगढ़ ग्राम रामचरनखेड़ा उर्फ भीटेपुर मजरा सांझामऊ थाना बिहार जनपद उन्नाव।
पुलिस टीम :-
1. प्रभारी निरीक्षक शिव प्रकाश पाण्डेय थाना बिहार उन्नाव।
2. कांस्टेबल अवनीश कुमार थाना बिहार उन्नाव।
3. कांस्टेबल सौरभ सिंह थाना बिहार उन्नाव।
4. महिला कांस्टेबल पूनम राजपूत थाना बिहार उन्नाव।