खाद एवं रसद विभाग मंत्री ने माला पहनाकर मनोज शुक्ला का किया सम्मान।

रिपोर्ट :- समीम
रामनगर, बाराबंकी। रामनगर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत जैतपुर बनरकी निवासी मनोज कुमार शुक्ला द्वारा वानिकी एवं पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान किए जाने पर उत्तर प्रदेश के खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश शर्मा ने लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर पर मनोज शुक्ला का माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान किया गया।
व भविष्य में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
बताते चलें कि श्री शुक्ला को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा पर्यावरण मंत्री भारत सरकार द्वारा अभी हाल ही में सम्मानित किया गया है। मनोज शुक्ला द्वारा किए गए प्लांटेशन का उत्तर प्रदेश के वन मंत्री व विभाग के आला अधिकारियों द्वारा भीी स्थलीय निरीक्षण कर श्री शुक्ला के कार्यों की सराहना की जा चुकी है। श्री शुक्ला के पर्यावरण के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट योगदान पर शासन प्रशासन द्वारा सम्मानित किए जाने से क्षेत्र के लोगों में हर्ष व्याप्त है।