थाना जैदपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वाछित 20,000/-रुपये के इनामिया को किया गिरफ्तार।
कब्जे से एक तमंचा मय एक जिन्दा कारतूस बरामद।
रिपोर्ट :- शिवा वर्मा( संपादक)
बाराबंकी। थाना जैदपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित व 20,000/- रूपये के इनामिया अपराधी श्यामू लोनिया निवासी अकबरपुर मजरे सैदनपुर थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी को थाना जैदपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार। अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा मय एक जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना जैदपुर पर मुकदमा संख्या 15 / 2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध जनपद बाराबंकी में कई अभियोग पंजीकृत हैं। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा 20,000/-रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया था।
पुलिस टीम :-
1. प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार सिंह थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी।
2. उपनिरीक्षक उमेश यादव थाना जैदपुर जनपद- बाराबंकी।
3. हेड कांस्टेबल सूबेदार यादव,थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी।
4. हेड कांस्टेबल शैलेन्द्र सिंह थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी।
5. कांस्टेबल संतराम थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी।