भारतीय जनता युवा मोर्चा के सह प्रभारी बने सनी श्रीवास्तव।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के सह प्रभारी बने सनी श्रीवास्तव
सिद्धार्थनगर/विजय पाल चतुर्वेदी
भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तर प्रदेश के मॉनिटरिंग टीम में विगत 3 वर्षों से मात्र एक सदस्य की भूमिका का निर्वहन कर रहे सिद्धार्थनगर के लाल, सनी श्रीवास्तव को भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश नेतृत्व ने अपना विश्वास दिखाते हुए प्रदेश कार्यालय सह प्रभारी नियुक्त किया है।
संगठन के इस निर्णय पर संपूर्ण जनपद के कार्यकर्ताओं में हर्ष और उल्लास है कि युवा मोर्चा की प्रदेश टीम में सिद्धार्थनगर जनपद को स्थान मिला है।युवा मोर्चा सिद्धार्थनगर के कार्यकर्ताओं ने कहा कि सिद्धार्थनगर को प्रदेश में सम्मानित किया गया है और हमारा संगठन कर्मठता और समर्पण का सम्मान सदैव करता है।
बताते चलें कि सनी श्रीवास्तव जनपद सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ विधानसभा के अंतर्गत सिसवा बुजुर्ग गांव के निवासी हैं और उनके राजनीतिक जीवन की शुरुआत मित्र संघ के जिला अध्यक्ष के रूप में हुई थी तत्पश्चात मित्र संघ ने उन्हें प्रदेश महामंत्री का दायित्व सौंपा उसके उपरांत वह लगातार मित्र संघ और भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा उत्तर प्रदेश में बतौर कार्यकर्ता 4 वर्षों से सक्रिय रहे और भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तर प्रदेश द्वारा विभिन्न अभियानों और कार्यक्रमों के मॉनिटरिंग टीम का हिस्सा रहे। आज भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तर प्रदेश में उन्हें प्रदेश सह कार्यालय प्रभारी का दायित्व देकर संगठन ने उन पर अपना विश्वास जताया है।सनी श्रीवास्तव जी का कहना है कि शीर्ष नेतृत्व ने मुझ पर जो अपना विश्वास जताया है उस दायित्व का निर्वहन में पूरी दृढ़ संकल्प शक्ति कर्मठता और कर्तव्य परायणता से करूंगा। मैं शीर्ष नेतृत्व सहित अपने सभी जनपद वासी कार्यकर्ताओं के शुभकामनाओं के प्रति आभार प्रकट करता हूं।सनी श्रीवास्तव को प्रदेश कार्यालय सह प्रभारी बनाए जाने पर भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद माधव,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मनोज मौर्य,स्वास्थ्य मंत्री राजा जय प्रताप सिंह बेसिक शिक्षा मंत्री डाक्टर सतीश द्विवेदी,सांसद जगदंबिका पाल,पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री राजू श्रीवास्तव, विकास पाण्डेय,नीलेश चौधरी,गौरव मिश्र,अर्चिसमान मिश्र,नीरज त्रिपाठी,प्रिंस गुप्ता,अविनाश सिंह,धीरज जायसवाल,मिथिलेश अग्रहरि सहित अन्य प्रमुख कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।