पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसला कर, भगाकर शादी करने वाले वाछिंत अभियुक्त को किया गिरफ्तार।
रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)
जौनपुर। थाना सरायख्वाजा पर अपराध एवं अपराधियो पर रोक लगाने व वाछिंत गिरफ्तारी अभियान के क्रम में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 104/23 धारा 363/366/376/313 भादवि व 5J (B)(2)/6 पाक्सो एक्ट थाना सरायख्वाजा जौनपुर में वाछिंत अभियुक्त रवि उर्फ रविन्द्र पुत्र नरेन्द्र उर्फ नन्हकू कन्नौजिया निवासी मैनीपुर थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर को उप निरीक्षक गिरीश मिश्रा मय हमराह द्वारा क्षेत्र में भ्रमण शील होकर मुखबिर की सूचना पर गौतम बुद्ध इण्टर कालेज थाना सरायख्वाजा जौनपुर के पास से आज दिनांक 26.08.23 को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त रवि उर्फ रविन्द्र उपरोक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष भेजा गया ।
पुलिस टीम:-
1- उपनिरीक्षक गिरीश मिश्रा थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर।
2- हेड कांस्टेबल प्रवेश दूबे थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर।
3-कांस्टेबल विपिन थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर।
4-कांस्टेबल कृष्ण कुमार थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर।