काला दिवस मनाने निकले किसान नेताओ को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रामसनेहीघाट बाराबंकी।नए कृषि कानूनों को लेकर किसानों का विरोध एक बार फिर तेज होता दिखाई दे रहा है।कृषि कानून के छह महीने होने पर किसान आज काला दिवस मना रहे हैं,संयुक्त मोर्चा किसान यूनियन के राष्ट्रीय आवाहन पर भारतीय किसान यूनियन (धर्मेन्द्र)जिला इकाई बाराबंकी द्वारा पटखन पुरवा चौराहे पर मे काला दिवस मनाने तथा किसान बिरोधी सरकार का पुतला जलाने व राष्टपति को संबोधित ज्ञापन देने का कार्यक्रम था लेकिन उसके पहले ही जिलाध्यक्ष बाराबंकी मायाराम यादव को असन्दरा पुलिस द्वारा घर पर ही नजर बन्द कर दिया गया व राष्ट्रीय महासचिव राम सुरेश तिवारी को देवीगंज चौराहे से असंन्र्दा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया प्रदेश महासचिव डी एन एस त्यागी,मंडल अध्यक्ष डा०उदयनरायण पाठक, जिलाउपाध्यछ नारायनबक्स सिह जिला सचिव मंशा राम आदि कार्यकर्ताओं को पुलिस प्रशासन ने पटखन पुरवा चौराहा से गिरफ्तार किया।जिलाध्यक्ष मायाराम यादव ने कहा कि सरकार द्वारा पुलिस प्रशासन के माध्यम से किसानों की आवाज दबाने काम किया जा रहा है।हम सभी किसान संगठन के पदाधिकारियों व किसान सरकार के इस रवैये की आलोचना करते हुए निन्दा करते हैं।