![](https://up-breakingnews.com/wp-content/uploads/2022/04/IMG-20220430-WA0140-588x470.jpg)
रिपोर्ट :- मंडल प्रतिनिधि समित अवस्थी अयोध्या
कार्यकर्ता का सम्मान सर्वोपरि मुख्य उपेंद्र सिंह रावत
भाजपा मंडल महादेवा के बूथ अध्यक्षों ,सेक्टर संयोजकों,तथा सभी मोर्चों के अध्यक्ष व महादेवा मंडल कार्यकारिणी के सदस्यों की बैठक को संबोधित करते हुए लोकसभा क्षेत्र बाराबंकी के सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने कहा कि कार्यकर्ता का सम्मान सर्वोपरि है ,कार्यकर्ता ही हमारी पूंजी है, कार्यकर्ताओं के मान सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी |उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए सांसद ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को दृष्टिगत रखते हुए सभी लोग जुट जाएं और नरेंद्र मोदी जी को फिर से एक बार प्रधानमंत्री बनाएं | सांसद ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव प्रयास करता रहूंगा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सडकों का निर्माण कराया जायेगा | इस अवसर पर महादेवा मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह,सांसद प्रतिनिधि दिनेशचंद्र,दीपक अवस्थी मण्डल उपाध्यक्ष महादेवा जिला कार्यकारिणी सदस्य अनिल अवस्थी,प्रवीण अवस्थी दीपू ,मंडल महामंत्री अयोध्या प्रसाद अवस्थी, महिला मोर्चा अध्यक्ष पूजा सिंह,उदयवीर सिंह, रजनीश शुक्ला, ललितेश मिश्रा, अजय गुप्ता,इन्द्र कुमार त्रिवेदी,अजीत सिंह ,सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे |