![](https://up-breakingnews.com/wp-content/uploads/2024/01/c1b1740a-1730-49b6-8d0b-0e0c33588428-780x470.jpg)
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का भव्य स्वागत।
रिपोर्ट :-शिवा वर्मा (सम्पादक)
बाराबंकी। रामलला के दर्शन को अयोध्या धाम जाते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय, आल इण्डिया कांग्रेस कमेटी के सचिव और फैजाबाद जोन प्रभारी धीरज गुर्जर एवं नेता विधानमंडल दल श्रीमती अराधना मिश्रा ‘मोना’ का वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शिवशंकर शुक्ला के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अहमदपुर टोल प्लाजा पर भव्य स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को भारी जन समर्थन मिल रहा है। इस यात्रा में लाखों की संख्या में कांग्रेस समर्थक राहुल गांधी के साथ पैदल चल रहे है। यह देष में परिवर्तन की अनोखी पहल साबित होगी। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि ‘हम सरयू नदी में पवित्र डुबकी लगाएंगे और फिर अयोध्या में हनुमान गढ़ी के दर्शन करेंगे और भगवान राम की पूजा करेंगे। हम अयोध्या जाएंगे और भगवान राम की पूजा करेंगे।’ उन्होंने कहा ‘प्राण प्रतिष्ठा पर 22 जनवरी को जो समारोह आयोजित किया गया है वह पीएम मोदी का निजी समारोह है।’
इस मौके पर कांग्रेसी नेता शिवशंकर शुक्ला, अमित शुक्ला, आनन्द शुक्ला, सईद अहमद, डॉ तेज कुमार, रमेष वर्मा, पवन यादव, रिंकू विष्वकर्मा, दीनानाथ अवस्थी, डॉ. रामप्रसाद गुप्ता, मुलायम यादव, छोटे बाबा गोस्वामी, विष्णु कुमार तिवारी, उमाकान्त शुक्ला, रामविलास वर्मा, महेन्द्र सिंह, चित्रा वर्मा, भस्मा मिश्रा, अमरनाथ मिश्रा, डॉ देशराज पाण्डेय, धर्मराज, धर्मेन्द्र गौतम, सदानंद तिवारी, धर्मेन्द्र सिंह, मुकेष यादव, इंद्रपाल यादव, राजकुमार यादव, रोहित पाल सहित सैकडो की संख्या मे कांग्रेसजन मौजूद थे।