Advertisement
गृह मंत्रालयनई दिल्ली

वर्ष 2023 के लिए केंद्रीय गृह मंत्री का “विशेष ऑपरेशन पदक” 4 विशेष अभियानों के लिए प्रदान किया गया

रिपोर्ट:-शमीम 
वर्ष 2023 के लिए “केंद्रीय गृह मंत्री का विशेष ऑपरेशन पदक” 4 विशेष अभियानों के लिए प्रदान किया गया है। इस पदक का गठन 2018 में उच्च स्तर की योजना के माध्यम से संचालित अभियानों को मान्यता देने के उद्देश्य से किया गया था जिनका देश/राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की सुरक्षा के लिए काफी महत्व होता है और इसका समाज के व्यापक वर्गों की सुरक्षा पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ता है। यह पुरस्कार आतंकवाद विरोधी, सीमा कार्रवाई, हथियार नियंत्रण, नशीले पदार्थों की तस्करी की रोकथाम और बचाव कार्यों जैसे क्षेत्रों में विशेष अभियान के लिए प्रदान किया जाता है। हर वर्ष 31 अक्टूबर को इसकी घोषणा की जाती है। एक वर्ष में, आमतौर पर पुरस्कार के लिए 3 विशेष अभियानों पर विचार किया जाता है और असाधारण परिस्थितियों में, राज्य/केंद्रशासित प्रदेश पुलिस को प्रोत्साहित करने के लिए 5 विशेष अभियानों तक के लिए पुरस्कार प्रदान किए जा सकते हैं।
गृह मंत्रालय

advertisement

Related Articles

Back to top button
error: Sorry !!