उ० प्र० वेटरन्स इंडिया की अध्यक्षता में सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय बाराबंकी में बैठक सम्पन्न हुई
![](https://up-breakingnews.com/wp-content/uploads/2020/08/IMG-20200821-WA0047.jpg)
बाराबंकी शुक्रवार को समाज सेवी सूबेदार मेजर जय प्रकाश मिश्र राष्ट्रीय संयुक्त सचिव एवं प्रभारी उ० प्र० वेटरन्स इंडिया की अध्यक्षता में सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय बाराबंकी में एक बैठक सम्पन्न हुई जिसमें शहीद, सैनिक, पूर्व सैनिक और उनके परिजनों के ऊपर प्रशासन और उ० प्र० सरकार द्वारा हो रहे अपमान के ऊपर चर्चा हुई जिसमें पदाधिकारियों द्वारा यह निर्यण लिया गया कि बढ़ते हुए कोरोना महामारी को देखते हुए 26 अगस्त को होने वाले धरना को स्थगित किया गया और अगला धरना का समय सूचित किया जाएगा।
इसी के साथ संगठन का विस्तार किया गया जिसमें डॉ डी बी सिंह को Zonal Coordinator, State Universty Faculty Wing, लखनऊ मंडल, राकेश कुमार श्रीवास्तव को सचिव अयोध्या मंडल और अशोक कुमार शुक्ला को संयोजक अयोध्या मंडल पर नियुक्त किया गया। साथ में अलीम सेख को प्रशस्ति पत्र और अंग वस्त्र दे कर कोरोना योद्धा का सम्मान दिया जाएगा। बैठक का संचालन रामनरेश फौजी जिला अध्यक्ष बाराबंकी ने किया। इस मौके पर दिग्विजय मिश्र युवा उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी उ० प्र० मध्य,वी पी पाठक मंडल अध्यक्ष अयोध्या,पी सी उपाध्याय जिला सचिव,दिनेश चंद्र चतुर्वेदी, विनोद कुमार जिला कोसाअध्यक्ष, प्रेम चंद्र त्रिपाठी, चंद्रप्रकाश वर्मा, महेंद्र पाल सिंह चौहान, राम कुमार मिश्र,रोहित सिंह, आशीष वर्मा, रामकृपाल जिलाउपाध्यक्ष, नंदराम, ज्ञान सिंह, रामअभिलाष, आशीष वर्मा, पी सी वर्मा, माधोराम आदि लोग मौजूद रहें।