
रिपोर्ट:-शिवा वर्मा/यूपी ब्रेकिंग न्यूज़
नागरिक-केंद्रित शासन एक विकल्प नहीं, बल्कि देश के विकास के लिए जरूरी है- (उपराष्ट्रपति)
उपराष्ट्रपति ने कहा भारत का शासन मॉडल दुनिया के लिए अभिलाषा का विषय है।
उपराष्ट्रपति ने सिविल सेवकों को स्वाभिमान का मंत्र दिया!
सिविल सेवाएं शासन का आधार हैं- वी.पी
उपराष्ट्रपति ने 1984 बैच के आईएएस अधिकारियों द्वारा सह-लिखित पुस्तक ‘रिफ्लेक्शंस ऑन इंडियाज पब्लिक पॉलिसीज’ का विमोचन किया।
उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने कहा कि सिविल सेवाएं शासन का आधार हैं और यह देश में सरकारी नीतियों के कार्यान्वयन में एक मौलिक भूमिका निभाती है। उपराष्ट्रपति ने आज नई दिल्ली में उप-राष्ट्रपति निवास में भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1984 बैच के अधिकारियों द्वारा सह-लिखित पुस्तक ‘रिफ्लेक्शंस ऑन इंडियाज पब्लिक पॉलिसीज’ के विमोचन के अवसर पर वरिष्ठ अधिकारियों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों को संबोधित करते हुए यह विचार व्यक्त किए।