कृष्ण कुमार शुक्ला बने मानवाधिकार संगठन के तहसील अध्यक्ष।
रिपोर्ट :- शिवा वर्मा/यूपी ब्रेकिंग न्यूज
रामनगर, बाराबंकी। मानव अधिकार संगठन के राष्ट्रीय महासचिव गुलाम मुस्तफा अंसारी ने कृष्ण कुमार शुक्ला पुत्र शिव सागर शुक्ल को मानवाधिकार संगठन रामनगर तहसील का अध्यक्ष बनाया है।
बता दे कृष्ण कुमार शुक्ला समाजिक कार्यो मे बढ़चढ़ कर हर जगह शामिल रहते आए हैं। उनकी निष्ठा, ईमानदारी व जिम्मेदारी के साथ बढ़-चढ़कर सामाजिक कार्यकर्ता के चलते क्षेत्र मे उनका काफी मानसम्मान है। उनकी समाजिक कार्यों में रूचि व जनसेवा के कार्यो को देखते हुए उन्हें मानावाधिकार संगठन के राष्ट्रीय महासचिव ने संगठन के तहसील रामनगर का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
तहसील सरौली गौसपुर स्थित मरकामऊ कार्यालय पर समाजसेवी कृष्ण कुमार शुक्ला को मनोनयन पत्र देकर राष्ट्रीय महासचिव ने संगठन के नियम कानून का पालन कर अपनी लगन व मेहनत से संगठन एवं भारतीय संविधान की गरिमा के अनुरूप संगठन को आगे बढ़ाते हुए संगठन की नीतियों तथा कार्यक्रम को जनता तक पहुंचाएंगे तथा संगठन के प्रति अनुशासित व निष्ठावान रहेंगे।
इस अवसर पर मानवाधिकार संगठन सिरौलीगौसपुर ब्लॉक अध्यक्ष पत्रकार समाजसेवी अश्वनी कुमार त्रिपाठी भी उपस्थित रहे।