Advertisement
नई दिल्ली

आयुष मंत्रालय ने अक्टूबर माह में चले विशेष स्वच्छता अभियान 3.0 का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल किया

स्क्रैप के निस्तारण से 6,97,270 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ और 2300 वर्ग फीट स्थान खाली हुआ

इस विशेष अभियान में अनुसंधान परिषदें, राष्ट्रीय संस्थान, विभिन्न राज्य/केंद्र शासित प्रदेश और अन्य वैधानिक संगठनों की भागीदारी रही

रिपोर्ट:-शमीम 
आयुष मंत्रालय ने गांधी जयंती 2 अक्टूबर 2023 को शुरू हुए कार्य क्षेत्र की स्वच्छता के विशेष राष्ट्रव्यापी अभियान 3.0 के लक्ष्य को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। महीने भर चला यह अभियान 31 अक्टूबर, 2023 को संपन्न हुआ। इस अभियान में सांसदों, राज्य सरकार, लोक शिकायत, प्रधानमंत्री कार्यालय, लोक शिकायत अपील आदि के संदर्भ सहित लंबित मामलों से संबंधित लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफलता मिली। इस दौरान फाइलों के प्रबंधन और स्वच्छता अभियान और स्क्रैप निपटान करके जगह खाली करने पर विशेष ध्यान दिया गया। इस विशेष अभियान में अनुसंधान परिषदें, राष्ट्रीय संस्थान, विभिन्न राज्य/केंद्र शासित प्रदेश और अन्य वैधानिक संगठन भी शामिल थे।

31 अक्टूबर, 2023 तक, अभियान के पूरा होने के साथ समीक्षा के लिए पहचानी गई सभी 876 फाइलों की समीक्षा की गई और उन्हें हटा दिया गया। मंत्रालय द्वारा सभी 3 राज्य संदर्भ, 75 सार्वजनिक शिकायतें, 3 प्रधानमंत्री कार्यालय संदर्भ और 24 सार्वजनिक शिकायत अपीलों का सफलतापूर्वक निपटान किया गया है। मंत्रालय ने 20 स्वच्छता अभियान चलाकर शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया। मंत्रालय ने स्क्रैप के निपटान से 6,97,270 रुपये का राजस्व अर्जित किया और 2300 वर्ग फुट जगह खाली कराई।

मंत्रालय कार्य स्थल अनुभव में सुधार के साथ-साथ संदर्भ निपटान लक्ष्यों को पूरा करने के लिए दृढ़ संकल्पित था। पूरे अभियान के दौरान मंत्रालय के कार्यालय की साफ-सफाई और अव्यवस्था दूर करने पर विशेष ध्यान दिया गया। इन पहलों का लक्ष्य कर्मचारियों की उत्पादकता में वृद्धि और कार्य स्थल के वातावरण को बेहतर बनाना था।

विज्ञापन

इस अभियान को गति देने के लिए आयुष मंत्रालय के सभी कर्मचारियों और अधिकारियों ने स्वच्छता की शपथ ली। ‘स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा’ कचरा मुक्त और स्वच्छ भारत के महत्व को दर्शाता है। आयुष मंत्रालय के सचिव वैद्य राजेश कोटेचा ने लक्ष्य का मूल्यांकन किया और सभी शीर्ष अधिकारियों को अभियान के दौरान इसे पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास करने का निर्देश दिया और दिन-प्रतिदिन की गतिविधियों पर नजर रखी गई। विभिन्न संस्थानों, संघों और परिषदों के परिसरों को साफ किया गया है, साथ ही आसपास के वातावरण को अधिक स्वच्छ, स्वस्थ और अनुकूल बनाने के लिए पार्क, बस स्टॉप, जड़ी-बूटी उद्यान, झीलों और तालाबों सहित सार्वजनिक क्षेत्रों में भी स्वच्छता अभियान चलाया गया।

विज्ञापन 2

आयुष मंत्रालय में चले इस स्वच्छता अभियान के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने आयुष भवन और आसपास के क्षेत्र की सफाई व्यवस्था में भाग लिया। आयुष मंत्रालय ने अनुरोध किया था कि अनुसंधान परिषदें, राष्ट्रीय संस्थान, विभिन्न राज्य/केंद्र शासित प्रदेश और अन्य वैधानिक संगठन स्वच्छता अभियान से जुड़ी प्रासंगिक गतिविधियों पर नजर रखें। यह उल्लेख किया जाना चाहिए कि विभाग ने स्वच्छता अभियान के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन किया और बकाया मामलों को निपटाने के पूर्व प्रयासों से उल्लेखनीय परिणाम हासिल किये।

विज्ञापन 3

कार्य अनुभव में सुधार, स्वच्छता को बढ़ावा देने और निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने की अटूट प्रतिबद्धता के साथ विशेष अभियान 31 अक्टूबर, 2023 को सफलतापूर्वक पूरा किया गया।

विज्ञापन 4

विज्ञापन 5
advertisement

Related Articles

Back to top button
error: Sorry !!