110 ग्राम मारफीन ,अवैध तमंचा व कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार।
रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)
जनपद अयोध्या थाना कोतवाली रूदौली प्रभारी निरीक्षक शशिकान्त यादव के नेतृत्व में उपनिरीक्षक प्रमोद यादव द्वारा मय पुलिस बल के दौराने चेकिगं संदिग्ध व्यक्ति / वाहन में आज दिनांक 10.10.2022 को अभियुक्त चांद बाबू पुत्र शब्बीर निवासी ग्राम मंगरोड़ा थाना टिकैतनगर जनपद बाराबंकी को 01 अदद अवैध तमंचा व 01 अदद जिन्दा कारतूस व 110 ग्राम मारफीन के साथ समय करीब 08.30 बजे रेलवे ओवरब्रिज के नीचे से किया गिरफ्तार।
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही की गई।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-
1. उपनिरीक्षक प्रमोद यादव चौकी प्रभारी किला कोतवाली रूदौली जनपद अयोध्या।
2. उपनिरीक्षक रामराज चौधरी कोतवाली रूदौली जनपद अयोध्या।
3. कांस्टेबल अनुभव सिंह कोतवाली रूदौली जनपद अयोध्या।
4. कांस्टेबल प्रेम सिंह कोतवाली रूदौली जनपद अयोध्या।