आज स्वाधीनता का अमृत महोत्सव के तहत निकली तिरँगा यात्रा।

आज स्वाधीनता का अमृत महोत्सव के तहत निकली तिरँगा यात्रा।
रिपोर्ट :-सर्वेश कुमार जिला संवाददाता
जनपद सीतापुर तहसील व थाना महमूदाबाद चौकी चांदपुर के अंतर्गत पं. संतोषी लाल शुक्ल मेमोरियल इण्टर कालेज में अमृत महोत्सव समिति द्वारा तिरंगा यात्रा एवं समापन समारोह का आयोजन किया गया।आपको हम बताते चलें कि यह यात्रा 19 नवंबर रानी लक्ष्मीबाई जन्मदिन पर से प्रारंभ हुई थी। यह तिरंगे की याद दिलाने व 7लाखक्रांतिकारियों को आजादी के समय की याद दिलाने के उपलक्ष में मनाई गई। कि तिरंगे का भविष्य में कभी अपमान ना होने पाए। इसलिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के समस्त पदाधिकारी गण और शिक्षित समाज की युवा वर्ग के सम्मानित दो पहिया वाहन साधन से रैली पैंतेपुर से निकाल कर चांदपुर सभा में पहुंचे। रैली निकालने वाले मुख्य कार्यकर्ता पैंतेपुर से जय कीरत वर्मा , महरौली से डॉ अरविंद कुमार पटेल , राजू पटेल , न्यामतपुर से अनिल वर्मा ,मीरा नगर से अनिल मौर्य , सतिक्षण वर्मा इत्यादि लोगो का जनसैलाब उपस्थित रहा। रामकुमार वर्मा जी क्षेत्र के सह संघ चालक के द्वारा बताया गया कि हिंदुस्तान के वीर क्रांतिकारियों ने परतंत्र देश को स्वतंत्र कराने के लिए ऐसी कठिन परिस्थितियों का सामना किया जिसका व्याख्यान ही नहीं किया जा सकता। उन्होंने बताया कि अंग्रेजों की कूटनीति फूट डालो राज करो की नीतियों को अपना कर समस्त भारत पर अपना राज्य स्थापित किया। क्रांतिकारियों के विषय में पूरी जनता को अपनी मधुर वाणी से और शुभ विचारों से देश के प्रति इतना उत्साह वर्धन करके युवा पीढ़ी को इतना प्रेरित किया की वहां पर उपस्थित जनसभा उनके विचारों से बहुत प्रभावित हुई। उन्होने वर्तमान परिवेश में हमारे संस्कारों में आ रही गिरावट के बारे में बताते हुए सुधार के लिये जागरूक किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते सह संघचालक रामकुमार वर्मा ने आजादी के संघर्षों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए लोगों को देश प्रेम की भावना से सदैव ओतप्रोत रहने की बात कही। इसके उपरांत कॉलेज परिसर से ही मुख्य अतिथि ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा को रवाना किया कॉलेज से तिरंगा यात्रा प्रारंभ होकर सेमरी, बाबा कुटी होते हुए चतुरा बेहड़ स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए रमकुंडा चौराहा महमूदाबाद में स्थित सरदार पटेल प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद नगर भ्रमण करते हुए विश्वा मार्ग पर निकली। यात्रा का समापन सरैया में हुआ यात्रा में तकरीबन 1000 दोपहिया वाहनों पर सवार युवाओं ने देशभक्ति के नारे लगाते हुए लोगों में उत्साह का संचार वर्धन किया इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में रामकुमार वर्मा क्षेत्र के साथ संघचालक , राजाराम जिला संघ चालक बिसवां , आशाराम नगर संघचालक बिसवां , देवेंद्र सिंह जिला कार्यवाहक, सुनील कुमार जिला सहसंयोजक अमृत महोत्सव समिति बिसवां, इतराव जी जिला संयोजक अमृत महोत्सव समिति बिसवां, भाजपा नेता संतोष सिंह, पूर्व चेयरमैन सुरेश वर्मा, प्रधानाचार्य राजेश शुक्ला, आशा मौर्य, राजकुमार शुक्ल, हियुवा संयोजक पवन सिंह, अजय पाल सिंह, हियुवा नगर अध्यक्ष अतुल चित्रांश , रामप्रवेश प्रजापति, नफीस अहमद, मुकेश अवस्थी, महेंद्र शुक्ला, मृगांक वर्मा, अतुल वर्मा आदि उपस्थित रहे।