google.com, pub-9350857596296458, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Advertisement
बाराबंकी

आचार्य जे.बी. कृपलानी की पुण्यतिथि पर आगामी 19 मार्च आत्मनिर्भर भारत यात्रा जाएगी निकाली

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट

बाराबंकी। आचार्य जे.बी. कृपलानी की पुण्यतिथि पर श्री गांधी आश्रम के शताब्दी वर्ष के अन्र्तगत आगामी 19 मार्च को प्रातः 9 बजकर 30 मिनट पर नगर के फजलुर्रहमान पार्क से गांधी भवन तक आत्मनिर्भर भारत यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा खादी, स्वदेशी और स्वावलम्बन की थीम पर आधारित होगी।
यात्रा को प्रख्यात गांधीवादी चिन्तक रघु ठाकुर एवं पूर्व मंत्री अरविन्द कुमार सिंह गोप रवाना करेंगे। यात्रा का नेतृत्व समाजवादी चिन्तक एवं गांधी जयन्ती समारोह ट्रस्ट के अध्यक्ष राजनाथ शर्मा करेंगे। फिल्म निर्माता एवं अभिनेता आदित्य ओम यात्रा के स्टार प्रचारक होंगे, जो लोगों को खादी पहने और स्वदेशी वस्तुओं के इस्तेमान हेतु जागरूक करेंगे।
यात्रा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष मो. मोहसिन, बसपा नेता पंकज गुप्ता, प्रसपा जिलाध्यक्ष मो. तालिब नजीब कोकब, भाकियू जिलाध्यक्ष अनिल वर्मा, योगेन्द्र सिंह वर्मा अध्यक्ष जिला बार एसोसिएशन, पूर्व अध्यक्ष जगत बहादुर सिंह, बृजेश दीक्षित, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीलिप गुप्ता, महामंत्री नरेश कुमार सिंह, समाजवादी चिन्तक शाहनवाज कादरी, वरिष्ठ पत्रकार सतीश प्रधान, भाजपा नेत्री नीता अवस्थी, एडवोकेट सरदार आलोक सिंह, सिटी इं. कालेज के प्रधानाचार्य विजय प्रताप सिंह, प्रसपा नेता विकास यादव, समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष आशीष सिंह आर्यन सहित कई राजनैतिक दलों एवं सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी सम्मिलित होंगे।
यह बात कार्यक्रम के सहसंयोजक अनिल त्रिपाठी ने दी। श्री त्रिपाठी ने बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रेरणा से आचार्य जे.बी. कृपलानी ने बनारस में सबसे पहले गांधी आश्रम की नींव रखी। 30 नवंबर 1920 को यह काम आचार्य जेबी कृपलानी ने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय में अध्यापन कार्य से इस्तीफा देकर कुछ छात्रों और नवजवानों के साथ मिलकर श्री गाँधी आश्रम को स्थापित किया। इस स्थापना के शताब्दी वर्ष पर आत्मनिर्भर भारत यात्रा निकाली जा रही है।

advertisement

Related Articles

Back to top button