![](https://up-breakingnews.com/wp-content/uploads/2023/12/IMG-20231223-WA0007-780x470.jpg)
रिपोर्ट :-शिवा वर्मा (सम्पादक)
हरदोई। थाना मल्लावां व थाना पाली पुलिस की संयुक्त टीम ने जनपद हरदोई के थाना पाली से कपड़ा व्यवसायी रामजी मिश्रा का दिनांक 19.12.2023 को अपहरण कर 20 लाख रुपये की फिरौती मांगने वाले गैंग के 02 अन्य पुरस्कार घोषित बदमाशों को पुलिस मुठभेड के उपरांत घायल अवस्था में गिरफ्तार करनें में सफलता प्राप्त की गई।
घायल/गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता :-
1. शोभित पाठक पुत्र वीरेन्द्र पाठक उम्र लगभग 30 वर्ष निवासी ग्राम सतौथा हरपालपुर हरदोई
2. शोभित वर्मा पुत्र पवन कुमार वर्मा उम्र लगभग 24 वर्ष निवासी ग्राम बिंदौरा थाना मसौली जनपद बाराबंकी।
बरामदगी का विवरण :-
1. कपड़ा व्यापारी के अपहरण में प्रयुक्त सैंट्रो कार (UP 32 BV 8904)
2. दो तमंचे 315 बोर मय 08 जिंदा/खोखा कारतूस बरामद।
गिरफ्तारी का स्थान- थाना मल्लावां क्षेत्रार्गत ग्राम मगराहा (राघौपुर-कन्नौज मार्ग पर पक्षी पुरवा मोड के निकट)
घटना का संक्षिप्त विवरण :-
दिनांक 19.12.2023 जनपद हरदोई के थानाक्षेत्र पाली के ग्राम बारी निवासी रामजी मिश्रा पुत्र कमल किशोर मिश्रा जोकि वासितनगर थाना शाहाबाद से सांयकाल अपनी दुकान बंद कर मोटरसाइकिल से अपने घर जा रहे थे तभी गांव से कुछ दूरी पहले कार सवार अज्ञात बदमाश बलपूर्वक कपडा व्यापारी रामजी मिश्रा को कार में उठा ले गये। जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर मुकदमा संख्या 470/23 धारा 279/364 भादवि0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था।
उल्लेखनीय है कि एसटीएफ, परिक्षेत्र लखनऊ एसओजी, जनपदीय पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 22.12.2023 को अपर्हत रामजी मिश्रा को सकुशल बरामद करते हुये गैंग के एक बदमाश को पुलिस मुठभेड में घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया था। मुठभेड़ के दौरान गैंग के अन्य सदस्य मौके से फरार हो गए जिनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक हरदोई द्वारा 10-10 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था।
इसी क्रम में आज दिनांक 23.12.2023 को जनपद की संयुक्त पुलिस टीम जोकि वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु भ्रमणशील थी, को सूचना प्राप्त हुई कि कपडा व्यापारी के अपहरण करने वाले शातिर पुरस्कार घोषित बदमाश थाना मल्लावां क्षेत्रार्गत राघौपुर-कन्नौज मार्ग पर उसी सैट्रो कार से जा रहे है जो पाली क्षेत्र के कपड़ा व्यापारी के अपहरण में प्रयुक्त हुई थी।
इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर नाकाबंदी/घेराबंदी की गयी कुछ समय पश्चात सामने से एक सैंट्रो कार आती दिखायी दी जिसको पुलिस टीम द्वारा रोकने का इशारा करने पर बदमाशों द्वारा खुद को घिरा देख कार से नीचे उतरकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गयी।
पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ फायरिंग करने पर उक्त गैंग के 02 पुरस्कार घोषित शातिर बदमाश :-
1. शोभित पाठक पुत्र वीरेन्द्र पाठक उम्र लगभग 30 वर्ष निवासी ग्राम सतौथा हरपालपुर हरदोई।
2. शोभित वर्मा पुत्र पवन कुमार वर्मा उम्र लगभग 24 वर्ष निवासी ग्राम बिंदौरा थाना मसौली जनपद बाराबंकी को ग्राम मगराहा (राघौपुर-कन्नौज मार्ग पर पक्षी पुरवा मोड के निकट) पुलिस मुठभेड के उपरांत घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया।
मुठभेड़ के दौरान तीन पुलिस कर्मियों को भी चोटें आयी है, उक्त शातिर बदमाशों के कब्जे से कपडा व्यापारी रामजी मिश्रा के अपहरण में प्रयुक्त हुई सेंट्रों कार (UP 32 BV 8904)
व 2 तमंचे 315 बोर मय 08 खोखा / जिंदा कारतूस बरामद हुये। घायल पुलिसकर्मियों व बदमाशों को उपचार हेतु सीएचसी मल्लावां ले जाया गया।
अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।