अपने माता पिता की गोली मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त बेटा गिरफ्तार।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा/ यूपी ब्रेकिंग न्यूज
खेत के रूपयों के बँटवारे को लेकर की थी माता-पिता की हत्या!
थाना एका पुलिस टीम द्वारा दिनांक 29-05-23 को हत्या में शामिल महिला सहित 04 अभियुक्तों को भेजा जा चुका है जेल।
मुख्य अभियुक्त योगेश उर्फ बीटू को अवैध असलहा सहित किया गिरफ्तार।
फिरोजाबाद। थाना एका के ग्राम नगला रमिया में दिनांक 28-05-2023 को राकेश उम्र 60 वर्ष व इनकी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी जिसमें थाना एका पर संबंधित धाराओं में योगेश उर्फ बीटू आदि 05 नफर के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था।
मृतक राकेश व मां गुड्डी देवी निवासी नगला रमिया था एका जिला फिरोजाबाद की उनके बेटे द्वारा हत्या किये जाने के उपरान्त फरार चल रहे अभियुक्त योगेश उर्फ बीटू पुत्र राकेश सिंह निवासी नगला रमिया थाना एका फिरोजाबाद को मय एक तमंचा 315 बोर व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ आज दिनांक 30.05.2023 को ग्राम महाराज पुर पर बने इच्छा पूर्ति मन्दिर के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त को मा० न्यायालय के समक्ष पेश कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस टीम :-
1. थानाध्यक्ष अंजीश कुमार सिंह थाना एका, फिरोजाबाद।
2. उपनिरीक्षक हरिदास यादव थाना एका, फिरोजाबाद
3. उपनिरीक्षक शिवकुमार उपाध्याय थाना एक, फिरोजाबाद।
4. हेड कांस्टेबल जगदीश प्रसाद थाना एका फिरोजाबाद।
5. कांस्टेबल विक्रम पाल थाना एका, फिरोजाबाद।
6. कांस्टेबल प्रदीप कुमार थाना एक • फिरोजाबाद।