अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सदस्यों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सदस्यों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया।
रिपोर्ट अनिल कुमार सोनी
बड्डूपुर ( बाराबंकी ) विकासखंड निंदूरा के प्राथमिक विद्यालय इटौंजा में एक्शन एंड आदित्य बिड़ला कैपिटल के द्वारा संचालित नई पहल परियोजना के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सदस्यों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें नई पहल परियोजना के सहायक जिला समन्वयक सतीश चंद्र वर्मा ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का इतिहास लंबा रहा है। महिलाओं के अधिकार और उनकी योग्यता को स्थापित करने के लिए यह दिवस मनाया जाता है।
महिला उत्पीड़न, कन्या भ्रूण हत्या, दहेज हत्या, घरेलू हिंसा, बालश्रम जैसे अपराधों को रोकना होगा।महिलाओं को कन्या भ्रूण हत्या व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, बालश्रम उन्मुलन और मिशन शक्ति अभियान के विषय के बारे भी विस्तार पूर्वक जानकारी दी। महिलाओं को सशक्त बनाना एक बड़ी जिम्मेदारी है। हमें यह स्वीकार करना होगा कि घर और समाज की बेहतरी के लिए पुरुष और महिला दोनों समान रूप से योगदान करते हैं। यह जीवन को लाने वाली महिला है। हर महिला विशेष होती है, चाहे वह घर पर हो या ऑफिस में। क्योंकि किसी भी समाज की उन्नति उस समाज की औरतों की उन्नति से मापी जा सकती हैं। हम सभी यह जानते हैं कि कोरोना संक्रमण की वजह से सभी विद्यालय लंबे समय से बंद रहे अब जब विद्यालय खुल गए हैं तब हम सभी अपने व अपने गांव के बच्चों को कक्षावार निर्धारित दिनों को ध्यान में रखते हुए विद्यालय अवश्य भेजें जिससे कि बच्चों की पढ़ाई जारी रहे। उपस्थित महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों वीमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्प लाइन नंबर 181, तथा पुलिस सहायता के लिए 112 व चाइल्ड लाइन हेल्पलाइन नंबर 1098 के बारे में भी जानकारी दी। बैठक में प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य राम सुधि एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय के शिक्षिका, विद्यालय प्रबंधन समिति की सदस्य, स्वयं सहायता समूह व पंचायत की महिलाएं मौजूद रहीं।